14.1 C
Jalandhar
Saturday, January 31, 2026
spot_img

लुधियाना में ब्रेजा कार लूटने वाले 2 गिरफ्तार:पकड़े जाने के डर से बरनाला में पार्क की; पैसों के लालच में छीनी

कार छीन कर भाग रहे आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए थे। - Dainik Bhaskar
कार छीन कर भाग रहे आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए थे।

लुधियाना के मॉडल टाउन में 3 दिन पहले IELTS सेंटर के बाहर से हथियारों के बल पर ब्रेजा कार लूटने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका एक साथी अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने कार बरनाला से बरामद की है। पकड़े जाने के डर से उन्होंने उसे खाली जगह में उसे पार्क कर दिया था।

पुलिस CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंची। उनकी पहचान गांव बुट्‌टर निवासी प्रीतपाल और गांव रुड़का निवासी इंद्र के रूप में हुई है, जबकि मनप्रीत की पुलिस तलाश कर रही है। आज पुलिस इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। साथ ही दोनों को पुलिस आज कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी ताकि उनसे अन्य घटनाओं के बारे में भी पता लगाया जा सके।

कार छीन कर ले जाते बदमाश।
कार छीन कर ले जाते बदमाश।

पैसों के लालच में की वारदात
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों बदमाशों ने पैसों के लालच में आकर लूट की। तीनों बदमाशों ने पहले ट्यूशन मार्केट में रैकी की थी। गाड़ी में गांव मंसूरन के सरविंदर सिंह को अकेला देख तुरंत तीनों ने उसे घेर कर गाड़ी लूट ली।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles