27.9 C
Jalandhar
Wednesday, July 30, 2025
spot_img

अमृतसर के 2 युवक इंडोनेशिया में फंसे:एजेंट ने भेजा था विदेश, 5 दिन किडनैप रहे; पुलिस ने कत्ल के आरोप में पकड़े

इंडोनेशियाई पुलिस की हिरासत में अमृतसर के गुरमेज सिंह व अजयपाल सिंह। - Dainik Bhaskar
इंडोनेशियाई पुलिस की हिरासत में अमृतसर के गुरमेज सिंह व अजयपाल सिंह।

इंडोनेशिया में देनपसार पुलिस ने व्यक्ति की हत्या और एक अन्य भारतीय नागरिक पर हमला करने के आरोप में दो पंजाबियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को नगुराह राय इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पकड़ा गया। वे भारत आ रहे थे। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दोनों युवकों को बेगुनाह बताते हुए मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर को दखल देने को कहा है।

इंडोनेशियाई पुलिस की हिरासत में अमृतसर के गुरमेज सिंह व अजयपाल सिंह।
इंडोनेशियाई पुलिस की हिरासत में अमृतसर के गुरमेज सिंह व अजयपाल सिंह।

पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान अमृतसर के अजनाला के गांव गग्गोमाहल निवासी गुरमेज सिंह (21) और गांव मोड निवासी अजयपाल सिंह (21) के तौर पर हुई है। इंडोनेशियाई पुलिस का कहना है कि दोनों ने सन्नूर कौह के तुकड़ बिलोक में 39 वर्षीय इंडोनेशियाई नागरिक की हत्या कर दी, जिसके घर शादी थी। दोनों आरोपी 10 मई से उसके घर पर रह रहे थे।

बीते शनिवार को आसपास के लोगों ने घर के सामने एक 40 वर्षीय भारतीय नागरिक को खून से लथपथ पाया। लोग घर के अंदर गए तो मृतक की लाश पड़ी हुई थी। निवासियों ने घटना की सूचना अधिकारियों को दी। पुलिस ने कई घंटे बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संदिग्धों को पकड़ लिया।

अजयपाल सिंह के पासपोर्ट की कॉपी।
अजयपाल सिंह के पासपोर्ट की कॉपी।

15 साल तक की हो सकती है कैद
इंडोनेशियाई पुलिस प्रमुख बंबांग युगो पामुंगकास का कहना है कि अभी भी घटना के मकसद की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह तब हुआ जब वे जुआ खेल रहे थे और एक-दूसरे का मजाक उड़ाने लगे। दोषी पाए जाने पर उन्हें अधिकतम 15 साल की जेल का सामना करना पड़ सकता है।

गुरमेज सिंह के पासपोर्ट की कॉपी।
गुरमेज सिंह के पासपोर्ट की कॉपी।

दोनों 5 दिन रहे किडनैप
वहीं, दूसरी तरफ मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस घटना के पीछे जालसाज एजेंट को बताया है। सिरसा ने इस मामले में MHA को दखलअंदाजी कर जांच करने और दोनों युवकों को छुड़वाने की अपील की है। मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि उन्हें एक एजेंट ने ठग लिया था जो एक अपराधी है और जिसके परिवार पर पहले से ही इस तरह के धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

पकड़े गए दोनों पंजाबी युवकों को 5 दिनों से अगवा किया गया था। जकार्ता में बुरी तरह पीटा गया था। जब वे दोनों आरोपियों के चंगुल से निकल भागे तो इंडोनेशियाई पुलिस ने उन्हें हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वे ऐसी किसी भी घटना में शामिल नहीं थे, क्योंकि वे अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles