9.6 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

Javed Khan Amrohi Death: जावेद खान अमरोही के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, ‘लगान’ एक्टर को इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Lagaan Fame Javed Khan Amrohi Passed Away: आमिर खान की ‘लगान’ और ‘अंदाज अपना-अपना’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके जावेद अमरोही 70 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

bollywood celebs pays tribute on Lagaan Actor Javed Khan Amrohi death due to lung failure in Mumbai Javed Khan Amrohi Death: जावेद खान अमरोही के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, 'लगान' एक्टर को इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे जावेद खान अमरोही

Bollywood Celebs Pays tribute On Jved Khan Amrohi Demise: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘लगान’ फेम एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है. अपने दमदार अभिनय और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले जावेद ने 70 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया.  एक्टर की मौत की वजह लंग फेलियर बताई जा रही है. जावेद खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. बॉलीवुड के कई सितारों ने एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए दुख जाहिर किया है.

फिल्ममेकर रमेश तलवार ने जावेद खान अमरोही के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने PTI को बताया कि जावेद लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थे. लंग फेलियर के चलते एक्टर ने मुंबई में 14 फरवरी को आखिरी सांस ली. इस बीच जावेद खान के साथ काम कर चुके कुछ बॉलीवुड कलाकारों ने एक्टर के निधन पर शोक जताया. सोशल मीडिया पर भी फैंस एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने भी जावेद खान के लिए शोक जाहिर करके उन्हें याद किया. जावेद खान ने पूनम ढिल्लों के साथ फिल्म ‘नूरी’ में काम किया था. पूनम ने ढिल्लों ने कहा, “वह मेरे नूरी के को-एक्टर थे…एक सज्जन पुरुष, उनके निधन से दुखी हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.” साथ ही गदर एक्ट्रेस अमीशा पटेल ने भी एक्टर निधन की मौत पर दुख जाहिर करते हुए एक सुपर एक्टर लिखकर आत्मा की शांति की दुआएं कीं.

दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने भी ट्वीट करते हुए एक्टर के निधन पर शोक जाहिर किया. शबाना ने लिखा, जावेद के निधन से दुखी हूं. वह इप्टा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में शुमार थे. परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.”

एक्टर सुनील शेट्टी ने भी जावेद अमरोही के लिए शोक जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

जावेद के साथ अक्सर काम करने वाले अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने भी अभिनेता की मौत की खबर अपने फेसबुक पेज पर शेयर की हैं. उन्होंने लिखा, “विनम्र श्रद्धांजली जावेद खान साहब,बेहतरीन अभिनेता,वरिष्ठ रंगकर्मी इप्टा के सक्रिय सदस्य.”

अभिनेता दानिश हुसैन ने भी जावेद की मौत पर शोक व्यक्त किया और ट्वीट किया, “#JavedKhanAmrohi भाई के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. यह विदाई का मौसम लगता है. उनके परिवार,दोस्तों,सहयोगियों @iptamumbai #Nukkad #Lagaan के प्रति संवेदनाएं.”

जावेद अमरोही ने ‘चक दे इंडिया!’ ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘लगान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था. उन्होंने टीवी पर कई हिट शोज जैसे नुक्कड़, और मिर्जा गालिब सीरीज में काम किया था.

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles