Karan-Tejasswi Wedding: टीवी शो ‘बिग बॉस सीजन 15’ में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का रोमांस शुरू हुआ था. दोनों की लव स्टोरी और बॉन्डिंग की वजह से फैंस टीवी कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं.

दू्ल्हा बनने को तैयार हैं करण कुंद्रा ( Image Source : Instagram )
Karan Kundra-Tejasswi Prakash Wedding: टीवी के सबसे स्वीट और रोमांटिक कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बहुत जल्द शादी करने वाले हैं. अब करण कुंद्रा ने खुद एक इंटरव्यू में अपनी और तेजस्वी की वेडिंग को लेकर कई खुलासे किए हैं. कपल के फैंस भी इस खबर को सुनकर खुशी से झूम उठेंगे. अपने नये टीवी शो इश्क में घायल (Ishq Me Ghayal) के प्रमोशन के दौरान करण कुंद्रा ने तेजस्वी के साथ अपने वेडिंग प्लान शेयर किए.
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अक्सर रोमांटिक डेट्स पर जाते हुए स्पॉट किए जाते हैं. कपल सोशल मीडिया पर भी अपनी रोमांटिक फोटोज से सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर करण ने तेजस्वी को बड़े ही शायराना अंदाज में विश किया था. इस बीच कपल की शादी की खबरें और सनसनी मचाने वाली हैं.

