Abhishek Shivaleeka Wedding: ‘दृश्यम 2’ डायरेक्टर अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय ने हाल ही में शादी है. न्यूली वेड कपल की तस्वीरों के बाद अब खूबसूरत शादी की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,

अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय की शादी की वीडियो आई सामने ( Image Source : Instagram )
Abhishek Shivaleeka Wedding Video: ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने 9 फरवरी को गोवा में एक इंटिमेट वेडिंग की थी. न्यूली वेड कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं. वहीं अब इस प्यारे जोड़े ने अब अपनी ड्रीमी वेडिंग की के खूबसूरत वीडियो भी शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
अभिषेक और शिवालिका ने शादी की वीडियो की शेयर
वीडियो में दूल्हा बने अभिषेक पाठक व्हाइट शेरवानी में डैशिंग लग रहे हैं वहीं शिवालिका ट्रेडिशनल रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. शादी में हर चीज काफी एलिगेंट रखी गई थी. वीडियो में शादी के दौरान कपल फन मोड में नजर आ रहा है. दोनों एक दूसरे को हग और किस शेयर करते हैं और एक-दूसरे से मजाक करते हुए भी नजर आ रहे हैं. अभिषेक और शिवालिका की शादी का वीडियो किसी सपने से कम नहीं लग रहा है.
अभिषेक और शिवालिका शादी की वीडियो है बेहद खास
अभिषेक और शिवालिका की रॉयल वेडिंग की वीडियो की शुरुआत में वेन्यू में की गई डेकोरेशन की झलक दिखाई गई है. इसके बाद शिवालिका नजर आती हैं जो बताती हैं कि उन्होंने अभिषेक पाठक से ही शादी के बारे में सोचा था. इसके बाद शिवालिका बड़ा सा घूंघट ओढे दुल्हन के लिबास में एंट्री करती है. उन्हें देखकर दूल्हे मिया अभिषेक डांस करते हैं. इसके बाद वे शिवालिका का घूंघट हटाते हैं और उन्हें गाल पर किस करते नजर आते हैं. बाद में दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं. इसके बाद वीडियो में कपल पूरे रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेते हुए नजर आता है. इस दौरान न्यूली वेड कपल की खुशी देखते ही बन रही है.
शिवालिका और अभिषेक ने शेयर की थीं शादी की तस्वीरें
इससे पहले न्यूली वेड कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की की थी. साथ ही कैप्शन में लिखा था, “आपको प्यार नहीं मिलता, यह आपको ढूंढता है. डेस्टिनी,फेट और स्टार्स में क्या लिखा है इससे बहुत कुछ लेना-देना है. कल शाम 9 फरवरी 2023 को अपनों के बीच हमने ऐसी जगह शादी की जहां हमारे रिश्ते परवान चढ़े. यह हमेशा के लिए हमारे जीवन का सबसे मैजिक पल रहेगा! प्यार से भरे दिल और ढेर सारी यादों के साथ, हम और भी खास बनाने और इस नई जर्नी को एक साथ शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है.”

