22.3 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

Mrs Chatterjee vs Norway BO Collection: ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की बॉक्स ऑफिस पर हालत बेहद खराब, छठे दिन महज इतना किया कलेक्शन

Mrs Chatterjee vs Norway BO Collection: ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की बॉक्स ऑफिस पर हालत अब काफी खराब हो चुकी है. फिल्म की कहानी तो दमदार होने के बावजूद ऑडियंस को ये फिल्म पसंद नहीं आई है.

Mrs Chatterjee vs Norway BO Collection Day 6 Rani Mukerji Film Wednesday Collection Mrs Chatterjee vs Norway BO Collection: ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की बॉक्स ऑफिस पर हालत बेहद खराब, छठे दिन महज इतना किया कलेक्शन

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब ( Image Source : IMDb )

Mrs Chatterjee vs Norway BO Collection Day 6:  ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ (Mrs Chatterjee vs Norway ) सागरिका चक्रवर्ती की रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर है जिनके बच्चों को नॉर्वे अथॉरिटिज ने उनसे ले लिया था. आशिमा छिब्बर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की दमदार एक्टिंग की काफी सराहना हुई है बावजूद इसके ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए ओपनिंग डे से ही काफी स्ट्रगल कर रही है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को कितनी कमाई की है.

 ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे ने छठे दिन कितनी कमाई की?
 ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के दमदार कंटेंट और रानी मुखर्जी की शानदार एक्टिंग की तमाम सेलेब्स ने भी जमकर तारीफ की है. क्रिटिक्स ने भी फिल्म की सराहना की है लेकिन सिनेमाघरों में ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को ऑडियंस नसीब नहीं हुई हैं. फिल्म की ओपनिंग खास नहीं रही थी हालांकि इसके बाद वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में मामूली इजाफा हुआ लेकिन इसके बाद सोमवार और मंगलवार को एक बार फिर फिल्म की कमाई में गिरावट आई. अब फिल्म के छठे दिन की शुरुआती कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक  ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 1.45 करोड़ रुपयों की कमाई की है. इसी क साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 9.87 करोड़ रुपये हो गया है.

 

मिसेज चटर्जी’ ने पार किया 10 करोड़ NBOC का आंकड़ा 
‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने नेशनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.  इसी के साथ रानी की फिल्म साल 2023 की इस मार्क को पार करने वाली पहली फिल्म बन गई है. ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.52 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ 1.27 करोड़ तक है. विदेशी बाजारों ने 0.60 करोड़ का ग्रॉस रेवेन्यू देखा, जिससे दुनिया भर में ग्रॉस कलेक्शन 7.04 करोड़ तक पहुंच गया.”

 

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles