
गौरतलब है कि तख्त दमदमा साहिब में बैसाखी मेले की शुरुआत हुई। AAP की मान सरकार ने इसमें इकट्ठ रोकने के मद्देनजर 15 अप्रैल तक धारा-144 लगाई है। मेले में नंगी तलवारों और धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह द्वारा वीडियो संदेश में अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को सरबत खालसा की सभा बुलाने की अपील के बाद से तख्त दमदमा साहिब में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है।
बैसाखी मेले में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा भी एक टास्क फोर्स को तख्त साहिब की सीमाओं के भीतर कैमरों की व्यवस्था के साथ तैनात किया गया है। दमदमा साहिब में यह बैसाखी मेला हर साल आयोजित किया जाता है।

