22.2 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

जालंधर में महिला टीचर को चाकू मारा:हलवाई की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति ने किए वार; बुरी नजर रखता था

पुलिस लोगों के बयान दर्ज करती हुई - Dainik Bhaskar
पुलिस लोगों के बयान दर्ज करती हुई

पंजाब के जालंधर में हलवाई की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति ने केंद्रीय विद्यालय की महिला टीचर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना कैंट क्षेत्र के मोहल्ला नंबर 24 की है। वहां एक हलवाई की दुकान है। उसके पास में ही केंद्रीय विद्यालय नंबर 4 की महिला टीचर रहती है। बताया गया है कि हलवाई की दुकान पर काम करने वाला व्यक्ति महिला पर बुरी नजर रखता था। वह कई बार उसके पीछे भी जाता था।

रात करीब डेढ़ बजे उसने महिला टीचर पर हमला कर दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत कैंट के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles