
पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों का समय 7.30 बजे कर दिया गया है, लेकिन अबोहर के कई सरकारी दफ्तर समय पर नहीं खुले। ज्यादातर ऑफिस 9 बजे तक भी बंद हरे। अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर या देरी से आते हुए दिखाई दिए।

अबोहर तहसीलदार और नायब तहसीलदार के दफ्तर में अफसर और मुलाजिम गैर हाजिर पाए गए। सांझ केंद्र को ताले लगे मिले, जबकि सरकारी पशु अस्पताल भी बंद पाया गया। BDPO दफ्तर में अधिकारी गैर-हाजिर और स्टाफ हाजिर मिला।

पटवारखाने के कई दफ्तरों को ताले लगे नजर आए और कई मुलाजिम देरी से आते दिखाई दिए। अबोहर के खजाना दफ्तर की भी सरकारी कुर्सियां खाली पाई गईं, जबकि उपमंडल मजिस्ट्रेट सहित स्टाफ समय पर दफ्तर में पहुंचा।

