10.3 C
Jalandhar
Sunday, February 8, 2026
spot_img

जलालाबाद में नशा तस्कर गिरफ्तार:5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, ग्राहक के इंतजार में खड़ा मिला आरोपी

प्रतीकात्मक तस्वीर - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब के फाजिल्का जिले के थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस ने 5 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी होशियार चंद ने बताया कि उनको मुखबिर से सूचना मिली थी। तस्कर को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ धारा 22/61/85 NDPS एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर लिया गया है।

रेड मारने पर मौके पर मिला आरोपी
जांच अधिकारी के अनुसार, लखविंदर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र सुरजीत सिंह निवासी बल्लूआना हेरोइन बेचने का आदी है। वह पुरानी कचहरी रोड पर अपनी बाइक नंबर PB61C-2106 पर बैठा ग्राहक का इंतजार कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर मौके पर जाकर रेड मारी गई तो लखविंदर मौके पर ही मिला।

तलाशी लेने पर मिला नशीला पदार्थ
जांच अधिकारी के अनुसार, सब थानेदार बलकार सिंह ने लखविंदर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलते ही वह खुद मौके पर गए और लखविंदर की तलाशी ली गई तो हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद मौके पर ही हेरोइन जब्त करके गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles