28.7 C
Jalandhar
Sunday, August 3, 2025
spot_img

देह व्यापार के धंधे का मामला:हेरिटेज स्ट्रीट के आसपास जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा, एक शख्स ने बनाया वीडियो

हेरिटेज स्ट्रीट के आस-पास देह     व्यापार का धंधा चल रहा है। - Dainik Bhaskar
हेरिटेज स्ट्रीट के आस-पास देह     व्यापार का धंधा चल रहा है।

हेरिटेज स्ट्रीट के आस-पास देह व्यापार का धंधा चल रहा है। धंधे काे लेकर वहां के रहने वाले एक शख्स ने एक वीडियाे जारी करते हुए खुलासा किया है। मामला शनिवार रात का है। जब व्यक्ति फाेन के कैमरे से गलत काम करने वाली महिलाओं की वीडियाे बनाने लगा ताे वह वहां से भागने लगीं।

जब उन्हें आवाज लगाई ताे मुंह छिपाते हुए भाग गई। वहीं, थाना काेतवाली प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात की वीडियाे उनके पास आई है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच कर रहे हैं। जल्द गलत काम करने वालाें काे पकड़ा जाएगा।

कई बार दी शिकायत मगर नहीं हाेती कार्रवाई

आस-पास के लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस को आसपास चल रहे इस गलत काम की शिकायतें की गई हैं, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। लोगों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि यहां परिवार भी रहते हैं। छाेटे-छाेटे बच्चाें पर क्या असर पड़ेगा। इसीलिए गलत काम करने वालाें के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

25 दिन पहले भी एक और वीडियाे आया था सामने

बता दें कि करीब 25 दिन पहले हेरिटेज स्ट्रीट के पास देह व्यापार करने वाली 2 महिलाओं की आपसी झगड़े का वीडियाे साेशल मीडिया पर सामने आया था। एक निजी हाेटल के बाहर दाेनाें महिलाएं धंधे काे लेकर आपस में झगड़ पड़ी थी। जिन्हाेंने एक-दूसरे से मारपीट की थी।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles