
महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना सबके लिए जरूरी है ताकि महिलाएं सरकारी कार्यालय में अपनी शानदार सेवाएं दे सकें व महिला की गरिमा को सुनिश्चित बनाया जा सके। यह विचार डीसी विनीत कुमार ने डीसी कार्यालय मुक्तसर में जिले में तैनात समूह लेडी अधिकारियों व कर्मचारियों से बैठक की अध्यक्षता करते कहे। डीसी ने कहा कि महिलाओं के हकों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स, मुक्तसर में महिलाओं के लिए करच्च-कम रैस्ट रुम बनाने का निर्णय लिया गया जहां गर्भवती महिलाएं अपने कामकाज के शेड्यूल में से कुछ समय आराम कर सकें व कामकाजी महिलाएं जरूरत अनुसार अपने छोटे बच्चों को ला सकें।
इसके साथ ही ग्राउंड फलॉर पर एक वॉशरूम बनाने का निर्णय लिया गया। डीसी मुक्तसर ने काम वाली जगह पर महिला पर होने वाले योन उत्पीडऩ के कानून को लागू करने के लिए जिला माल अधिकारी, सरोज रानी की अध्यक्षता में इंटरनल शिकायत कमेटी का गठन किया गया। उन्होंने जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डॉ. शिवानी नागपाल को नियमों अनुसार कमेटी की बैठक करवाने संबंधी व इस बारे समय समय पर जागरुक करने के आदेश भी दिए। इस अवसर पर जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स मुक्तसर के सभी महिला अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

