
मल्लांवाला ट्रैफिक पुलिस द्वारा एसएसपी भूपिंदर सिंह के आदेश पर जिला ट्रैफिक इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मेजर सिंह के आदेश पर मल्लांवाला ट्रैफिक इंचार्ज एसआई दलबीर सिंह की रहनुमाई में एएसआई लखबीर सिंह ने फिरोजपुर रोड पर जीएसएस वर्ल्ड स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए सेमिनार आयोजित किया।
विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया। इस मौके पर लखबीर सिंह में बड़ी क्लास के विद्यार्थियों को कहा कि हमेशा ट्रैफिक नियमों की पालना करें, 18 साल से कम उम्र वाले बच्चे मोटरसाइकिल न चलाएं, 18 साल से कम उम्र वाले विद्यार्थी स्कूटी चला सकते हैं। इस सेमिनार में विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने की अपील की गई। वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट की वरतो करो, रोड को कैसे पार करना है। उन्होंने बताया कि आज यूएन ग्लोबल सेफ्टी वीक का पांचवां दिन है।

