33.3 C
Jalandhar
Thursday, March 26, 2026
spot_img

पुलिस की कार्रवाई:110 किलो भुक्की के साथ भगोड़ा गिरफ्तार

भुक्की सहित गिरफ्तार अाराेपी की जानकारी देते मुलाजिम। - Dainik Bhaskar
भुक्की सहित गिरफ्तार अाराेपी की जानकारी देते मुलाजिम।

संगरूर में एनडीपीएस के दर्ज मामले में भगोड़े चल रहे आरोपी 23 साल के चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी निवासी गांव दिलावरपुर को हरियाणा नंबर वाली कार में रखी 110 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ फिर से नया केस दर्ज किया गया है।

पटियाला के एसएससी वरुण शर्मा ने बताया कि वीरवार को सीआईए स्टाफ के एएसआई गुरदीप सिंह और एसआई जसपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ घलाेडी गेट श्मशानघाट के नजदीक नाकेबंदी पर मौजूद थे। वहां पर हरियाणा नंबर गाड़ी को रोककर तलाशी दौरान 6 थैलों में 110 किलो बूटी चूरा पोस्त बरामद करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच दौरान पता चला के आरोपी साल 2019 में संगरूर में दर्ज एनडीपीएस के केस में जेल में जाने के बाद जमानत पर बाहर आया था जिसके बाद से भगोड़ा हो गया था।

कोटपा के उल्लंघन पर 16 व्यक्तियों के चालाना काटे

तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की एक टीम ने 16 दुकानों/खोखो पर तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम का उल्लंघन का चालाना काटा। इनसे 1450 रुपए का जुर्माना वसूल किया। जिला सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसजे सिंह ने बताया कि टीम ने 22 नंबर पाटक, मेडिकल कॉलेज के बाहर, समाना चुंगी, भूपिंदरा रोड, भादसों रोड, मॉडल टाउन आदि जगहों पर जाकर तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाली दुकानों, खोहों और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। सिविल सर्जन डाॅ. रमिंदर कौर के निर्देश एवं जिला सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एसजे सिंह के नेतृत्व में बनी टीम में सहायक मलेरिया अधिकारी मलकीत सिंह, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार शामिल थे।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles