
राजस्थान विधानसभा चुनाव का लाभ लेने के लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके चलते पंजाब CM भगवंत सिंह मान ने पंजाब से राजस्थान को दिए जाने वाले 700 क्यूसिक पानी को बढ़ाकर 1200 क्यूसिक करने का ऐलान किया है, जिसका शिरोमणि अकाली दल ने पुरजोर विरोध शुरू कर दिया है।
आज पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल अबोहर के नहरी विभाग में धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और विरोध जताएंगे। शिअद सर्कल शहरी के प्रधान सुरेश सतीजा और यूथ विंग के जिला प्रधान हरविंद्र सिंह हैरी ने सभी शहरी व ग्रामीण पदाधिकारियों को समय पर पहुंच कर धरने को सफल बनाने की अपील की है।

