33.7 C
Jalandhar
Sunday, May 10, 2026
spot_img

फाजिल्का में नशा तस्कर गिरफ्तार:बिना नंबर की बाइक और 10 किलो चूरा पोस्त के साथ पकड़ा, राजस्थान से लोकर बेचता था नशा

फाजिल्का सदर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 10 किलो चूरा पोस्त सहित बिना नंबरी मोटरसाइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 15/61/85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई राज सिंह ेन बताया कि मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि फाजिल्का के ढोले वाली भैणी महात्म नगर निवासी छिंदर सिंह पुत्र मल सिंह राजस्थान से चूरा पोस्त लाकर आगे फाजिल्का बेचने के लिए जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने बनवाला हनुवंता बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर छिंदर सिंह को बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर 10 किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles