12.9 C
Jalandhar
Friday, February 6, 2026
spot_img

सरकारी खरीद:पंजाब में गेहूं की सरकारी खरीद 26 फीसदी बढ़ी, पनग्रेन ने खरीदा सबसे ज्यादा अनाज

25 मई के बाद गेहूं की खरीद के लिए मंडियां बंद करने का फैसला लिया - Dainik Bhaskar
25 मई के बाद गेहूं की खरीद के लिए मंडियां बंद करने का फैसला लिया

पंजाब में गेहूं की सरकारी खरीद का आंकड़ा पिछले साल से 26% ज्यादा रहा है। पिछले साल गर्मी ज्यादा पड़ने के कारण गेहूं के दाने सिकुड़ गए थे। जिसका असर गेहूं उत्पादन पर रहा था। लेकिन इस बार बारिश, ओलावृष्टि व तेज आंधी के बावजूद गेहूं की सरकारी खरीद के आंकड़े पिछले साल के मुकाबले बढ़े हैं। साल 2022-23 में 96.34 लाख एमटी गेहूं की सरकारी खरीद हुई थी।

जबकि 2023-24 में 121.04 लाख मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद की गई है। सबसे ज्यादा पनग्रेन एजेंसी ने 37.03 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। पिछले साल उसने 28.81 लाख एमटी खरीद की थी। सबसे कम 4.17 लाख एमटी गेहूं की खरीद एफसीआई ने की है। पिछले साल एफसीआई ने 6.21 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की थी। 25 मई के बाद गेहूं की खरीद के लिए मंडियां बंद करने का फैसला लिया है। राज्य के 8,09,149 किसानों के खाते में गेहूं की 24,693 करोड़ की अदायगी की गई है। यह पेमेंट न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तौर पर अदा की गई है। इसे सीधे किसानों के खाते में डाला गया है।

24,693 करोड़ की अदायगी की
राज्य भर में गेहूं की खरीद सबंधी कार्य लगभग मुकम्मल हो चुका है। इस बार बारिश, ओलावृष्टि के बीच भी गेहूं की सरकारी खरीद 26 फीसदी बढ़ी है। 8,09,149 किसानों के खातों में 24,693 करोड़ रुपए की अदायगी की गई है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles