22.3 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

बढ़ता इंतजार:गर्मियों की छुटि्टयों में होगी मेरिटोरियस स्कूलों की काउंसलिंग, एंट्रेंस एग्जाम अगले हफ्ते होगा

  • रजिस्ट्रेशन की तारीख खत्म हुए भी बीते 23 दिन, नोटिस जारी होना भी बाकी
  • सीनियर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल फॉर मेरिटोरियस स्टूडेंट्स में आवेदन की तारीख खत्म हुए भी 23 दिन बीत चुके हैं। लेकिन एजुकेशन डिपार्टमेंट की तरफ से अब तक आधिकारिक तौर पर एग्जाम और रिजल्ट के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। ऐसे में मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने के इच्छुक स्टूडेंट्स अब भी इंतजार ही कर रहे हैं कि आखिर एग्जाम कब लिया जाएगा और एडमिशन का प्रोसेस कब तक पूरा होगा।

    गौरतलब है कि सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ क्वालिटी एजुकेशन फॉर पुअर एंड मेरिटोरियस स्टूडेंट्स ऑफ पंजाब की तरफ से राज्यभर के 10 मेरिटोरियस स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे गए थे। पहले 20 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए थे, उसके बाद तारीख को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया। राज्य के इन 10 मेरिटोरियस स्कूलों में एडमिशन के लिए 11वीं क्लास के लिए 16 हजार के तकरीबन स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं, जोकि एग्जाम की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

    एग्जाम के लिए हम इस हफ्ते के अंत तक या फिर अगले हफ्ते में तारीख की घोषणा कर देंगे। इसके बाद अगले हफ्ते एग्जाम लिया जाएगा। एडमिशन के लिए रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग गर्मियों की छुट्टियों के दौरान किया जाएगा। इससे छुट्टियों में ही सारा प्रोसेस हो जाए और छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर स्टूडेंट्स मेरिटोरियस स्कूलों में एडमिशन और पढ़ाई शुरू कर दें।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles