22.3 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

तरनतारन में गन पॉइंट पर लूट:4 लुटेरों ने पहले 12 हजार के कपड़े खरीदे; दुकानदार ने पैसे मांगे तो तान दी पिस्टल

गन पॉइंट पर लूट को अंजाम देते हुए लुटेरे। - Dainik Bhaskar
गन पॉइंट पर लूट को अंजाम देते हुए लुटेरे।

पंजाब के तरनतारन में गन पॉइंट पर लूट की वारदात सामने आई है। चार लुटेरों ने पहले एक दुकान पर हजारों रुपए के कपड़े खरीदे। जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो गन पॉइंट पर गल्ले से भी पैसे निकाल फरार हो गए। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

अपने लिए कपड़े पसंद करता हुआ एक लुटेरा।
अपने लिए कपड़े पसंद करता हुआ एक लुटेरा।

घटना तरनतारन-अमृतसर बॉर्डर पर पड़ते गांव जियोवाला की है। गांव में राजू क्लॉथ हाउस में बीते दिन शिखर दोपहर लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया। दोपहर के समय तीन युवक कपड़े खरीदने के लिए दुकान में आए। दुकान में काम करने वाले लड़कों ने रोजमर्रा की तरह ग्राहक समझ उन्हें कपड़े दिखाना शुरू कर दिया।

लुटेरों ने एक-एक करके सभी कपड़ों का ट्रायल भी लिया। अपने लिए साइज अनुसार कपड़ों का चयन किया और उन्हें काउंटर पर पैक करने के लिए दे दिया। दुकानदार ने भी सभी के कपड़ों के अलग-अलग थेले बनाए और तकरीबन 12 हजार रुपए बिल बना दिया।

कपड़ों का ट्रायल लेता हुआ एक लुटेरा।
कपड़ों का ट्रायल लेता हुआ एक लुटेरा।

पैसे मांगे तो निकाली पिस्टल
इतने में ही जैसे ही दुकान में खड़े लड़कों ने पैसों की मांग की। इसी दौरान चौथे लुटेरे की दुकान में एंट्री हुई। आरोपी चौथे लुटेरे ने पिस्टल निकाल ली। पिस्टल निकाल युवकों को एक तरफ जाने और शोर ना मचाने की सलाह दी। दुकान में काम करने वाले का मोबाइल भी छीन लिया। एक अन्य लुटेरा गल्ले की तरफ बड़ा और गल्ले में रखे पैसे भी निकाल लिए।

पुलिस ने सीसीटीवी ली कब्जे में
घटना के बाद दुकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दुकान में काम करने वाले लड़कों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। लुटेरों की सीसीटीवी भी कब्जे में ले ली गई है। लुटेरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles