17.3 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

तीन घंटे में हुई 24.1 एमएम बारिश:मई में सामान्य से 4 गुना ज्यादा बारिश, एक्सपर्ट इसे प्री-मॉनसून थंडर एक्टिविटी की दस्तक मान रहे

इस बार मई में अभी तक 6 वेस्टर्न डिस्टरबेंस अा चुके हैं, लगभग सभी स्ट्रॉन्ग रहे। इस वजह से मई का महीना गर्म नहीं रहा। पूरे महीने का औसत देखें तो अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा, जो सामान्य औसत से करीब 4.6 डिग्री कम है। मई के महीने बारिश का सामान्य आंकड़ा 22.7 एमएम माना जाता है।

इस बार अभी तक 94 एमएम बारिश हाे चुकी है। यही वजह है कि इस बार दिन में भी ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हाे रही है। माैसम वैज्ञानिक इसे प्री-मॉनसून थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी मान रहे हैं। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. डीपी दूबे कहते हैं- जब भी 15 मई के बाद बारिश की एक्टिविटी बनती है ताे उसे प्री-मॉनसून एक्टिविटी कहते हैं। जिस तरह की एक्टिविटी बन रही हैं, उसे देखते हुए आने वाले दिनाें में बहुत ज्यादा तापमान बढ़ने के आसार कम नजर आ रहे हैं।

वहीं, माैसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक मनमाेहन सिंह कहते हैं- इस बार मई में सामान्य से लगभग दुगने वेस्टर्न डिस्टरबेंस आए। औसतन एक महीने में 3-4 वेस्टर्न डिस्टरबेंस आते हैं, इस बार अभी तक मई में 6 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ चुके हैं। इनसे पहाड़ाें पर बर्फबारी हुई और मैदानाें में लाे प्रेशर एरिया बना जिससे बारिश हुई।

एक तरफ नाॅर्थ पाकिस्तान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, दूसरी तरफ सेंट्रल पाकिस्तान में अपर एरिया सर्कुलेशन बना हुआ है। इसे बंगाल की खाड़ी से अाने वाली हवाएं भी सपाेर्ट कर रही हैं। यही वजह है कि इस बार पूरे रीजन में डब्ल्यूडी का दायरा फैला हुआ है। इसके चलते अधिकतम तापमान 4-6 डिग्री कम चल रहा है। रातें भी ज्यादा गर्म नहीं रही हैं। इसे हम प्री-मॉनसून थंडर एक्टिविटी मान रहे हैं।

क्यूम्लोनिम्बस क्लाउड्स के कारण थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी ज्यादा…

क्यूम्लोनिम्बस क्लाउड्स के कारण थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी ज्यादा हाेती है, जिसमें तेज आंधी आना, तेज बारिश, ओले गिरना, बिजली कड़कना शामिल है। यह ज्यादा तब हाेता है जब बादल समुद्र तल से 5-7 किमी. की ऊंचाई तक चले जाते हैं। यह बादल जितना ऊंचा हाेगा, नुकसान उतना ज्यादा हाेगा। इस बार यह फैक्टर भी काम कर रहा है। यही वजह है कि माैसम विशेषज्ञ इसे प्री-मॉनसून थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी मान रहे हैं।

सोमवार को मौसम का हाल हवा में नमी की मात्रा 87% दर्ज की गई…
साेमवार काे दिन में आंशिक बादल छाए रहे। शाम 4.15 बजे तेज हवाओं के साथ घने बादल छा गए। करीब पाैना घंटा अच्छी बारिश हुई। माैसम केंद्र सेक्टर-39 में 24.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया, जाे सामान्य से 4 डिग्री कम है। रविवार रात का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया, जाे सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। हवा में नमी की मात्रा 87% दर्ज की गई।

मंगलवार: बादल छा सकते हैं, बारिश की संभावना। अधिकतम तापमान 31, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।

बुधवार: बादल छाए रहेंगे। बारिश हाेगी। अधिकतम तापमान 29, न्यूनतम तापमान

24 डिग्री रह सकता है।

वीरवार: बादल छाने के साथ-साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 31, न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles