26.8 C
Jalandhar
Saturday, August 2, 2025
spot_img

पंजाब CM की डेडलाइन का आज आखिरी दिन:भगवंत मान खिलाड़ी को लाएंगे सामने; चन्नी पर 2 करोड़ मांगने का लगाया था आरोप

भगंवत मान ने जनसभा में चन्नी पर आरोप लगाए थे।  चन्नी ने गुरुद्वारे जाकर इन आरोपों को नकार दिया था। - Dainik Bhaskar
भगंवत मान ने जनसभा में चन्नी पर आरोप लगाए थे। चन्नी ने गुरुद्वारे जाकर इन आरोपों को नकार दिया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दी डेडलाइन आज खत्म हो गई है। मान ने चन्नी पर खिलाड़ी को नौकरी देने के नाम पर 2 करोड़ मांगने के मामले में 31 मई तक का समय दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अपने भतीजे से बात करके खुद ही बता दें कि उन्होंने नौकरी के नाम पर पैसे लिए हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने खिलाड़ी को खुद पेश करने की बात कही थी।

हालांकि चन्नी मुख्यमंत्री के आरोप लगाने के बाद सीधे गुरुद्वारा कत्लगढ़ साहिब पहुंच गए थे। उन्होंने अपनी सफाई श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने दी थी कि उन्होंने कभी किसी से कोई पैसा नहीं मांगा।

चन्नी के गुरुघर में जाते ही सीएम ने किया था टाइम बाउंड
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुघर में अपनी सफाई देने चले गए तो अगले ही दिन मुख्यमंत्री ने फिर से मीडिया के सामने आए। उन्होंने सीधे-सीधे पूर्व CM को टाइम बाउंड करते हुए कहा था कि चन्नी अपने रिश्तेदारों से बात कर खुद ही सच्चाई लोगों को बता दें नहीं तो वह 31 मई को खिलाड़ी को पेश कर सारी पोल पट्टियां खोलेंगे।

चन्नी ने कहा था यदि मैंने पैसे लिए, तो मेरा कुछ न रहे
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह जब भी कुछ करते हैं, तो उनकी फोटो आ जाती है तो मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके पीछे पड़ जाते हैं। हाल ही में उन्हें चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) से डाक्टरेट की डिग्री मिली तो भगवंत मान पीछे पड़ गए। भगवंत मान की सारी बातें झूठ की बुनियाद पर टिकी हैं।

चन्नी ने कहा था कि मान ने मुझ पर संगीन आरोप लगाए इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कहां जाकर अपने मन की बात कहूं। इसलिए मैं शहीदों की धरती, चमकौर साहिब के गुरुद्वारा कत्लगढ़ साहिब आकर अरदास कर रहा हूं।चन्नी ने गुरु साहिब के आगे अरदास करने के बाद कहा था कि यदि मैंने किसी से भी एक पैसा लिया हो तो मेरा कुछ न रहे।

चन्नी बोले- सबूत है तो सीधे जेल में डालो
चन्नी ने कहा था कि सूबे के मुख्यमंत्री ने उनके पीछे विजिलेंस लगा रखी है। वह किसी भी तरीके से उन्हें जेल से डालना चाहते हैं। इसके बाद चन्नी ने 25 मई को फिर से कॉन्फ्रेंस की और कहा था कि मुख्यमंत्री स्टेज पर उनकी भंडी (मजाक) करके लोगों का मनोरंजन करते हैं। यदि उनके पास सबूत हैं तो वह ट्वीट-ट्वीट का खेल क्यों खेल रहे हैं। सरकार उनकी है वह मुख्यमंत्री हैं। सीधा केस दर्ज कर उन्हें अंदर करने के आदेश करें।

मान ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप
संगरूर जिले में एक जनसभा के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चन्नी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। मान ने कहा कि पिछले हफ्ते वह IPL फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा के न्योते पर हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने गए। वहां उनसे एक खिलाड़ी मिला था।

जिसने बताया कि वह पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास नौकरी लेने के लिए गया। कैप्टन ने उससे कहा कि आपका काम हो जाएगा। उसी बीच कांग्रेस ने कैप्टन को हटा दिया और चन्नी मुख्यमंत्री बन गया। इसके बाद जब वह खिलाड़ी चन्नी से मिला तो चन्नी ने उसे अपने भांजे से मिलने को कहा।

मान के अनुसार, जब वह खिलाड़ी चन्नी के भांजे से मिला तो उसने कहा कि 2 लगेगा। खिलाड़ी ने सोचा कि शायद 2 लाख रुपए कह रहे हैं। इसलिए जब वह अपने पिता के साथ 2 लाख रुपए लेकर पहुंचा तो चन्नी का भांजा उसे आगे से गालियां देने लगा। कहने लगा कि उसने जो 2 का इशारा किया था उसका मतलब 2 करोड़ रुपए होता है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles