18.2 C
Jalandhar
Tuesday, March 24, 2026
spot_img

मौसम अपडेट:11 दिनों से ठहरा मानसून आगे बढ़ा; पंजाब और हरियाणा समेत नौ राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई

हिसार में बारिश के बीच गुजरते वाहन। - Dainik Bhaskar
हिसार में बारिश के बीच गुजरते वाहन।

मानसून पिछले 11 दिनों से दूर-दराज के द्वीप पर रुकने के बाद बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ा है। पंजाब और हरियाणा समेत नौ राज्यों में मंगलवार को आंधी चलने के साथ बारिश हुई। पंजाब में मंगलवार को पूरा दिन बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। फतेहगढ़ साहिब में 24 घंटे में 61.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में 36.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ा है। इसके अगले 2-3 दिनों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

मई में 14 साल बाद हिमाचल में इतनी ठंड, सामान्य से 7° कम पारा

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच साेमवार रात कुंजम दर्रा और रोहतांग की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे के दौरान शिमला का न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 5.6° नीचे गिर गया और 9.9° सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले साल 2009 में 30 मई को शिमला का न्यूनतम तापमान 10.5° रिकॉर्ड किया गया।

 

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles