10.2 C
Jalandhar
Friday, February 6, 2026
spot_img

पंजाब में धान के लिए बिजली संकट:CM मान ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र; चार महीने 1 हजार मेगावाट बिजली की जरूरत

CM भगवंत मान की केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
CM भगवंत मान की केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की फाइल फोटो।

पंजाब में धान की फसल के दौरान एक बार दोबारा बिजली संकट गहरा सकता है। क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस कारण पंजाब को अतिरिक्त बिजली की जरूरत पड़ेगी।

CM पंजाब भगवंत मान ने प्रदेश के किसानों को बिजली संकट से बचाने के लिए केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पंजाब में 15 जून से 15 अक्टूबर तक 1 हजार मेगावाट बिजली की जरूरत बताई है। स्पष्ट है कि यदि पंजाब में बारिश सामान्य से कम हुई तो बिजली की कमी से धान की फसल प्रभावित हो सकती है। इसके लिए पंजाब सरकार को केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है।

CM मान ने दी है केंद्र सरकार को चेतावनी
केंद्र सरकार द्वारा बीते समय पंजाब की फसल का न्यूनतम भाव घटाया गया। इस पर CM पंजाब भगवंत मान ने सार्वजनिक तौर पर केंद्र सरकार को चेतावनी देते कहा कि जब केंद्र द्वारा पंजाब से फसल की मांग की जाएगी तो वह पुराना हिसाब-किताब जरूर करेंगे। लेकिन अब पंजाब सरकार को ही धान की फसल के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त बिजली की जरूरत आन पड़ी है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles