
पंजाब के लुधियाना में दो दिन पहले हुई बाइक चोरी केस में युवक ने शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी के कर्मचारियों पर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पहले पुलिस कर्मचारियों ने उसकी शिकायत नहीं लिखी। बाद में FIR की कॉपी देने से मना कर दिया। उसका कहना है कि रोज पुलिस कर्मचारी उसके थाने में चक्कर कटवा रहे हैं।
चंदन कुमार ने बताया कि उसका नया बाइक पंचम अस्पताल के पास जिम के बाहर से चोरी हुआ था। बाइक की अभी किश्तें भी पूरी नहीं गई थी। दो दिन से पुलिस चौकी के अधिकारियों ने उसे परेशान किया हुआ है। बाइक चोरी की CCTV फुटेज भी उसने पुलिस को दे दी थी, बावजूद इसके पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

पक्की FIR दर्ज करने पुलिस बना रही बहानेबाजी
उसका आरोप है कि पुलिस जांच के लिए चौकी से बाहर निकल ही नहीं रही। जिसके बाइक चुराई वह एक ही युवक था। जब वह शिकायत देने गया तो उसकी कच्ची रिपोर्ट दर्ज की। जब उसने FIR की कॉपी मांगी तो उन्होंने बहाने बनाने शुरू कर दिए। जिस जगह से उसकी बाइक चोरी हुई, वहां से पहले भी कई वाहन चोरी हो चुके हैं। उसकी मांग है कि उसे इंसाफ दिलाया जाए।