
पंजाब के फाजिल्का शहर में दुकानदार द्वारा सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि मुकेश मदान उर्फ कालू और सोनिया भठेजा निवासी गली नंबर 4 राधा स्वामी कॉलोनी पर धारा 306 के तहत पर्चा दर्ज हुआ है। दोनों पर मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसमें उन पर तंग करने के आरोप लगाए गए।
दुकान की दूसरी मंजिल पर लटका मिला
जांच अधिकारी के अनुसार, रमेश कुमार निवासी लाधुका ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके लड़के साहिल कुमार की फाजिल्का में गौशाला रोड पर क्रॉकरी शॉप है, जो अपनी दुकान में ही फंदे पर झूलता मिला। साहिल कुमार ने दुकान की दूसरी मंजिल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।साहिल कुमार ने आत्महत्या करने के पहले सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने मुकेश-सोनिया पर तंग करने के आरोप लगाए।

