
पंजाब के CM भगवंत मान ने बुधवार को लोगों से भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में AAP सरकार बनने के बाद सबसे पहले भ्रष्टाचार को खत्म करने का फैसला लिया गया था। भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर (9501200200) जारी किया गया।
CM मान ने कहा कि लोगों ने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर पर पंजाब के विभिन्न सरकारी विभागों में होने वाले भ्रष्टाचार संबंधी ऑडियो-वीडियो समेत अन्य प्रकार से शिकायतें भेजी। इस पर पंजाब सरकार ने एक साल में भ्रष्टाचार करने वाले 300 से अधिक लोगों को जेलों में पहुंचाया है। उन्होंने लोगों से इस हेल्पलाइन नंबर का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) भ्रष्टाचारी मुहिम से निकली पार्टी है। CM मान ने लोगों से भ्रष्टाचार विरोधी नंबरी पर कॉल करने की अपील की, ताकि लोगों की गाढ़ी कमाई बचाई जा सके। मान ने कहा कि सरकार द्वारा बचाए जा रहे पैसों को जन-कल्याण में लगाया जाएगा।

