14.1 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

बहन की शादी में ‘सात समुंदर पार’ पर खूब नाचीं Ananya Panday, पापा के साथ किलर मूव्स से महफिल में जमा दिया रंग

Ananya Panday: बहन अलाना की शादी में अनन्या पांडे ने अपने पापा चंकी पांडे के साथ जमकर डांस किया. एक्ट्रेस के ‘सात समंदर पार’ पर डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

WATCH Ananya Panday Danced in Cousin Sister Alanna Wedding with Father Chunky Panday Video Viral बहन की शादी में 'सात समुंदर पार' पर खूब नाचीं Ananya Panday, पापा के साथ किलर मूव्स से महफिल में जमा दिया रंग

अनन्या पांडे ने पापा चंकी पांडे के साथ किया डांस ( Image Source : Instagram Video Grab )

Ananya Danced With Chunky Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजन सिस्टर और मॉडल- इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे शादी के बंधन में बंध गई हैं. अलाना ने मुंबई में एक स्टार-स्टडेड सेरेमनी में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे के साथ शादी की. वहीं अपनी बहन अलाना के बिग डे पर अनन्या भी खूब सज-संवरकर पहुंची थीं. इस दौरान अनन्या ने अपने पापा चंकी पांडे और भाई अहान के साथ जमकर डांस भी किया. एक्ट्रेस का बॉलीवुड ट्रैक ‘सात समंदर पार’ पर जबरदस्त डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अनन्या ने पापा चंकी के साथ दिखाए किलर डांस मूव्स
अनन्या ने बहन की शादी पर अपने किलर डांस मूव्स दिखाकर पूरी महफिल लूट ली. उन्होंने साल 1991 में आई फिल्म ‘विश्वात्मा’ के ‘सात समुंदर पार’ गाने पर जबरदस्त डांस किया. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में उनके पिता चंकी पांडे ने भी एक्टिंग की है. वहीं एक सोशल मीडिया अकाउंट ने अनन्या के डांस का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अनन्या पहले अपने भाई अहान के साथ डांस कर रही होती हैं और बाद में एक्ट्रेस के पापा चंकी भी बेटी के साथ थिरकने लगते हैं. वहीं फंक्शन में मौजूद गेस्ट भी पापा और बेटी के इस डांस को खूब एंटरटेन करते नजर आते हैं.

अनन्या ने साड़ी में ढाया कहर
अनन्या पांडे अपनी कजन अलाना की शादी में काफी खूबसूरत लग रही थीं उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था. अनन्या ने फंक्शन में मनीष मल्होत्रा ​​​​की प्लम ब्लू साड़ी कैरी की थी जिसे उन्होंने आइवरी कलर की बिकनी-स्टाइल स्ट्रैपी ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था . इसमें एक प्लंजिंग नेकलाइन थी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपना लुक भी  शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था, “लड़की वाले तैयार है!”

अनन्या पांडे वर्क फ्रंट
अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में विक्रमादित्य मोटवानी की थ्रिलर फिल्म की शूटिंग पूरी की है. सेट से आई तस्वीरों ने सभी को फिल्म के लिए एक्साइटेड कर दिया है. इसके अलावा उन्होंने सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ ‘खो गए हम कहां’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है. अनन्या की आयुष्मान खुराना के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles