14.1 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

सीबीएसई रिजल्ट की घोषणा:स्टूडेंट्स और पैरेंट्स का तनाव कम करने के लिए होगी पोस्ट रिजल्ट काउंसलिंग, टोल फ्री नंबर जारी, एक्सपर्ट देंगे सलाह

सीबीएसई के रिजल्ट की घोषणा होने के बाद सीबीएसई ने स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए साइकोलॉजिकल सर्विस शुरू की है। यह काउंसिलिंग उन स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए है, जो रिजल्ट जारी होने के बाद किसी भी तरह के मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। यह साइकोलॉजिकल सर्विस बिल्कुल मुफ्त है और 27 मई तक चलेगी। इसका समय सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक रहेगा। स्टूडेंट्स और पेरेंट्स एग्जाम और रिजल्ट से संबंधित कॉमन साइकोलॉजिकल प्रेशर से उभर सकें, इसलिए सीबीएसई पिछले कई साल से 2 फेस में यह काउंसिलिंग करवा रहा है।

दूसरे फेस के दौरान सीबीएसई से एफिलिएटिड गवर्नमेंट भारत से हैं, जबकि 6 एक्सपर्ट यूएई हेल्पलाइन इंफॉर्मेशन को सेंट्रलाइज्ड और प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल, ट्रेंड काउंसलर्स और स्पेशल एजुकेटर के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसमें 53 भारत में है, जबकि 6 एक्सपर्ट यूएई और ओमान से हैं। स्टूडेंट्स देश के किसी भी हिस्से में टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 डायल कर सकते हैं, जो सीबीएसई दिल्ली काउंसिलिंग हेल्पलाइस इंफार्मेशन को सेंट्रलाइज्ड एक्सेस देने के साथ-साथ पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को रिजल्ट रिलेटेड स्ट्रेस से उबरने के लिए हेल्पफुल टिप्स देंगे। रिजल्ट खराब आने से कई बार स्टूडेंट्स के मन में डर और चिंता की स्थिति बनी रहती है।

बच्चों पर बेहतर परफॉर्मेंस देने का भी दबाव रहता है। ऐसे में स्टूडेंट्स तनाव की स्थिति में भी जा सकते हैं। इन सबको देखते हुए ही सीबीएसई बोर्ड ने एक अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत बोर्ड बच्चों और पेरेंट्स के तनाव कम करने में मदद करता है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles