8.5 C
Jalandhar
Sunday, February 8, 2026
spot_img

परकाश सिंह बादल की अस्थियां चुनी:अंतिम अरदास व श्रद्धांजलि समारोह उनके पैतृक गांव बादल में 4 मई को

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर काश सिंह बादल जिनका मंगलवार शाम को देहांत हो गया था कि अंतिम अरदास व श्रद्धांजलि समारोह उनके पैतृक गांव बादल में 4 मई को होगा। शुक्रवार सुबह स्व. प्रकाश सिंह बादल की अस्थियां चुगने व अंगीठा संभालने की रस्म अदा की गई।

अस्थियां चुगने की रस्म में उनके पुत्र सुखबीर सिंह बादल, भतीजे मनप्रीत सिंह बादल, दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरों, पुत्री परनीत कौर कैरों, पौत्र व पौत्रियां ने निभाईं। अस्थियां चुगते समय पहले जपुजी साहिब का पाठ किया और फिर अरदास कर अन्य रस्में पूरी कीं।

अंगीठा संभालने के समय अतिरिक्त मुखी दमदमी टकसाल संत बाबा हरनाम सिंह जी खालसा, पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह जी व संत रणजीत सिंह जी सेवा पंथी, कई रिश्तेदार, पार्टी के नेता व वर्कर उपस्थित थे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अस्थियां श्री किरतपुर साहिब जलप्रवाह की जाएगी परंतु इसके लिए अभी दिन या समय तय नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रकाश सिंह बादल नमित अंतिम अरदास व श्रद्धांजलि समारोह 4 मई दिन वीरवार को माता जसवंत कौर मैमोरियल स्कूल गांव बादल में होगी। शुक्रवार को अस्थियां चुगने की रस्म समय परिवार व रिश्तेदारों के अलावा सैकड़ों लोग प्रकाश सिंह बादल को चाहने वाले मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles