
पंजाब के फाजिल्का के गांव अमरपुरा में BSF के जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी। झगड़े के चलते दोनों का अदालत में खर्च के लिए केस चल रहा था। मृतक जवान के पिता कि शिकायत पर थाना सदर फाजिल्का पुलिस ने पत्नी के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव अमरपुरा निवासी कशमीर सिंह पुत्र जग्गा सिंह ने बताया कि उसका बेटा सुखचैन सिंह BSF में नौकरी करता था। उसकी शादी गांव काशीराम निवासी उजाला रानी से करीब 2 साल पहले हुई थी। जिनका आपसी झगड़ा होने के कारण अदालत में खर्च का केस चल रहा था।
मानसिक परेशान करती थी पुत्रवधू
कशमीर सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधु के कारण सुखचैन सिंह बहुत परेशान रहता था। उजाला रानी उसे मानसिक तौर पर परेशान करती थी। जिसके चलते 25 अप्रैल को सुखचैन सिंह ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने कशमीर सिंह के बयानों पर उजाला रानी के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

