26.2 C
Jalandhar
Sunday, November 16, 2025
spot_img

अमृतसर में NRI के फार्म हाउस पर चली गोलियां:नंबरदार पर हमला करने का आरोप; बोले- सुबह से धमकी भरी कॉल आ रही थीं

NRI की गाड़ी पर गोलियों के निशान। - Dainik Bhaskar
NRI की गाड़ी पर गोलियों के निशान।

पंजाब में अमृतसर के गांव कोहाली में NRI के फार्म हाउस में गोलियां चली हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। सुबह से ही उन्हें अमेरिकी नंबर से धमकी भरे फोन आ रहे थे। शाम को उनके घर पर हमला कर दिया गया।

तलबीर सिंह ने बताया कि वे ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं। गांव कोहाली में उनका फॉर्म हाउस है। बीती रात वे फॉर्म हाउस में ही बैठे थे, तभी गांव का नंबरदार रेशम सिंह अपने साथियों के साथ आ गया। जान से मारने की नीयत से गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

वहीं गांव के नंबरदार रेशम सिंह ने अपने पर लगाए गए इलजामों को गलत करार दिया है। उसने कहा कि तलबीर सिंह झूठ बोल रहा है। उसका गांव के ही एक व्यक्ति मिलखा सिंह के साथ पैसों को लेकर पुराना झगड़ा चल रहा है।

नंबरदार को उसके साथ NRI के घर से बाहर निकालते हुए।
नंबरदार को उसके साथ NRI के घर से बाहर निकालते हुए।

नंबरदार ने लगाए शिकायतकर्ता पर आरोप
नंबरदार रेशम सिंह ने तलबीर सिंह पर आरोप लगाए हुए कहा कि वह घर लौट रहे थे, तभी शिकायतकर्ता ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी थी और गोलियां चलाई थी। तलबीर सिंह व उसके साथियों ने खुद ही अपने घर व गाड़ी पर गोलियां चलाई हैं। तलबीर खुद आम आदमी पार्टी से संबंध रखता है और जानबूझ कर उन्हें फंसा रहा है।

पुलिस के पहुंचते ही फरार हुए हमलावर
तलबीर सिंह की शिकायत पर गांव खोहली पहुंचे जांच अधिकारी मुख्तयार सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर इसकी जानकारी मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, आरोपियों के खिलाफ उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles