21.6 C
Jalandhar
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

बारिश के आसार:दिनभर तेज धूप और लू, शाम को पहाड़ों में हिमपात, पंजाब में बारिश; हरियाणा में ओले

पंजाब के फरीदकोट में 44.1 डिग्री, हरियाणा में झज्जर 45.2 डिग्री के साथ सबसे गरम रहे - Dainik Bhaskar
पंजाब के फरीदकोट में 44.1 डिग्री, हरियाणा में झज्जर 45.2 डिग्री के साथ सबसे गरम रहे

पंजाब, हरियाणा में मंगलवार को लू व उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। पंजाब का फरीदकोट 44.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। हरियाणा में दिन का पारा हिसार, झज्जर व जींद में 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। झज्जर में यह सर्वाधिक 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल में भी दिनभर तेजधूप रही। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देर शाम अचानक घने बादल छा गए।

तेज हवाएं चलने लगी। हिमाचल में लाहौल स्पीति और कुल्लू की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि से पारा 4 डिग्री तक गिर गया। वहीं पंजाब में भी पटियाला में हल्की बारिश हुई, जबकि कई जगह बादल छा गए। हरियाणा में हिसार, अम्बाला, करनाल समेत कई जिलों में बारिश हुई। अम्बाला, करनाल, सिरसा में कुछ स्थानों पर 10 मिनट ओले भी गिरे। हरियाणा और पंजाब में अब 24 से 28 मई तक 50-60 किमी. प्रति घंटै की गति वाली आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं।

  • हिमाचल में दो जिलों में हुई बर्फबारी, 28 मई तक मैदानों में आंधी के साथ बारिश के आसार
  • पंजाब के फरीदकोट में 44.1 डिग्री, हरियाणा में झज्जर 45.2 डिग्री के साथ सबसे गरम रहे

मई के बाकी बचे दिनों में लू नहीं चलेगी- डॉ. मनमोहन

भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार, मई माह के बाकी बचे दिनों में लू नहीं चलेगी। पारा भी कम हो जाएगा। मई के आखिरी सप्ताह में लोगों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ को अरब सागर से नमी वाली हवाएं मिलेंगी। इससे हरियाणा के कुछ जिलों में 7 सेंटीमीटर से भी ज्यादा बारिश हो सकती है। 27 मई को बारिश में कमी आएगी। 5 दिन के लिए चेतावनी दी गई है।

शिमला रेल ट्रैक पर गिरा पेड़, आधा घंटा रोकनी पड़ी ट्रेन

कालका-शिमला हेरिटेज रेलमार्ग पर टकसाल रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शिमला से आ रही ट्रेन लगभग शाम 7:44 के करीब टकसाल रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उसी दौरान ट्रेन के सामने एक बहुत बड़ा पेड़ आकर गिर गया। लगभग आधे घंटा ट्रेन रोकनी पड़ी। रेलवे कर्मचारियों ने पेड़ को हटाकर मार्ग को बहाल किया।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles