9.4 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

चंडीगढ़ पंजाबी मंच आज निकालेगा रोष मार्च:पंजाबी को पहली व प्रशासकीय भाषा बनाने की मांग; सेक्टर-30 से गुरुद्वारा साहिब-22 तक रूट

पंजाब को पहली व प्रशासकीय भाषा का दर्जा दिलाने के लिए किए गए विरोध प्रदर्शन की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
पंजाब को पहली व प्रशासकीय भाषा का दर्जा दिलाने के लिए किए गए विरोध प्रदर्शन की फाइल फोटो।

चंडीगढ़ पंजाबी मंच द्वारा पंजाबी भाषा को पहली व प्रशासकीय भाषा का दर्जा दिलाने के लिए चंडीगढ़ में रोष मार्च निकाला जाएगा। यह रोष मार्च आज सुबह 10 बजे सेक्टर-30/बी स्थित बाबा मक्खन शाह लुभाना भवन से शुरू होगा।

रोष मार्च को सेक्टर-30 के अंदरूनी मार्केट से शुरू कर सेक्टर-20 व 21 की अंदरूनी मार्केट से निकालते हुए सेक्टर-22 के गुरुद्वारा साहिब में समाप्त किया जाएगा। चंडीगढ़ पंजाबी मंच द्वारा पंजाबियों से बड़े स्तर पर रोष मार्च में शामिल होने की अपील की गई है। स्थानीय थाना पुलिस भी स्थिति को नियंत्रण में रखने की पूरी तैयारी कर चुकी है। साथ ही लोगों को यातायात संबंधी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

पंजाब में पहली व प्रशासकीय भाषा का दर्जा
गौरतलब है कि चंडीगढ़ पंजाबी मंच द्वारा इससे पहले भी कई बार पंजाबी भाषा को पहली और प्रशासकीय भाषा का दर्जा दिलाने के लिए कई बार आवाज उठाई जाती रही है। लेकिन चंडीगढ़ के प्रशासकीय कामकाज में पंजाबी भाषा को फिलहाल तक पूर्ण स्थान नहीं मिल सका है।
वहीं, पंजाब सरकार द्वारा पंजाबी को पहली और प्रशासकीय भाषा का दर्जा है। यहां तक कि दुकानदारों, मॉल्स और अन्य जगहों पर सबसे उपर पंजाबी भाषा लिखी जानी अनिवार्य की गई है। राज्य सरकार द्वारा ऐसा नहीं करने कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles