28 C
Jalandhar
Wednesday, July 16, 2025
spot_img

CM मान ने नवनियुक्त कर्मचारियों को दिए नियुक्ति पत्र:फॉरेंसिक एविडेंस से अपराधियों को दिलाएंगे सजा; 144 युवा बने पंजाब पुलिस का हिस्सा

पंजाब पुलिस के DGP द्वारा CM भगवंत मान को मोमेंटो भेंट करते हुए। - Dainik Bhaskar
पंजाब पुलिस के DGP द्वारा CM भगवंत मान को मोमेंटो भेंट करते हुए।

CM भगवंत मान आज पंजाब पुलिस ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (PPBI) के सिविलियन सपोर्ट स्टाफ के नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे हैं। चंडीगढ़ स्थित म्यूनिसिपल भवन में आयोजित इस प्रोग्राम में DGP पंजाब गौरव यादव समेत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी व अन्य मौजूद हैं।

प्रोग्राम में मौजूद पुलिस अधिकारी व अन्य।
प्रोग्राम में मौजूद पुलिस अधिकारी व अन्य।

CM मान ने नवनियुक्त 144 कर्मचारियों को मैरिट के आधार पर पंजाब पुलिस का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं दी। पंजाब पुलिस में पहली बार सिविल से भर्ती की गई है। मान ने कहा कि वर्तमान समय की यह मांग है। उन्होंने कहा कि अपडेट रहने पर ही गैर सामाजिक तत्वों का मुकाबला किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस देश भर में नंबर-1 स्थान पर आती है। यह तभी संभव है जब पुलिस को सही जानकारी, सही गाइडेंस व अपडेट टेक्नोलॉजी सहयोग करे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में करीब 80 हजार कर्मचारी हैं।

इन नवनियुक्त कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
CM भगवंत मान से नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले नवनियुक्त कर्मचारियों में प्रियंका, जतिंद्र कुमार, जश्नजोत कौर, दमनप्रीत कौर, प्रियंका मित्तल, मंदीप सिंह, कमल जैन, गुरप्रीत कौर, करनवीर सिंह बत्तरा, सुखदीप कौर, गगनदीप सिंह, दीक्षा, रमन कुमारी, अभिनव गर्ग, भारत जोशी, जतिंदर बीर सिंह, गुरतेज सिंह, गौरी यादव, नवपुनीत कौर, अचरप्रीत भारद्वाज, अनुराग नरूला, जश्नदीप, मिंकल, नैनिका मखीजा और ओंकारप्रीत सिंह शामिल रहे। इनके अलावा अन्यों को भी नियुक्ति पत्र दिए गए।

फॉरेंसिक एविडेंस कोर्ट में अहम सबूत
CM मान ने सभी 144 नवनियुक्त कर्मचारियों से कहा कि उनका काम पर्दे के पीछे है। क्योंकि फॉरेंसिक टीम में अपराधी को पकड़ने की कई तकनीक आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक एविडेंस को कोर्ट में काफी बड़ा सबूत माना जाता है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को अपडेटिड, नवीन जानकारियों के एक्सपर्ट/फॉरेंसिक ऑफिसर्स व लैब टेक्निशियन हों तो पंजाब पुलिस की एफिशएंसी अधिक प्रभावी होगी।
बीते दिनों पंजाब पुलिस को 2-3 बड़े कामयाब ऑपरेशन किए। लेकिन बिना किसी पत्थरबाजी या तनाव के ऑपरेशन कामयाब किए गए। ऑपरेशन के आकलन किए कि कहां-कहां सही रहे और किन जगहों पर सुधार की जरूरत है।

पंजाब पुलिस को टीम वर्क पर बधाई दी
CM मान ने कहा कि अब 5-6 हजार पेज के चालान हो गए हैं। केसों को कोर्ट में साबित करने के लिए समय लगता है। उन्होंने समूचे पुलिस विभाग को टीम वर्क करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का अग्रणी प्रदेश है। लेकिन बॉर्डर राज्य होने के कारण गैर सामाजित तत्व इसे टारगेट करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब खुशहाल होगा तो पूरा देश खुशहाल हो जाएगा, इस कारण पंजाब को टारगेट किया जाता है।

पुलिस को रिलेक्स रहने की जरूरत
CM मान ने कहा कि पुलिसकर्मियों के जन्मदिवस पर DGP और मेरे साइन किया बधाई लेटर दिया जा रहा है। इसका कारण यह है कि पुलिसकर्मियों को सामाजिक होने का मौका देना जरूरी है। यदि जबरन नौकरी करवाई जाएं तो पारिवारिक समस्याएं आने पर डिप्रेशन में चले जाएंगे और गलत कदम उठाएंगे। मान ने कहा कि पुलिस को रिलेक्स रहने की जरूरत है, ताकि अधिक अच्छा काम कर सकें।

पंजाब में 29,237 नवनियुक्त कर्मचारी
CM मान ने कहा कि 144 नवनियुक्त कर्मचारियों को मिलाकर अब तक कुल 29,237 नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों 322 और उससे पहले 194 कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए थे। सभी कर्मचारियों को एकसाथ नियुक्ति पत्र नहीं देने का कारण कानूनी अड़चनें दूर करना है, ताकि कर्मचारी पहले ही दिन ऑफिस जाकर सेवा कर सकें न कि उन्हें कोर्ट या वकील के पास जाना पड़े।

आबकारी विभाग में 18 नए पद मंजूर
पंजाब में AAP की मान सरकार अब तक प्रदेश के 29,237 युवाओं को नौकरियां दे चुकी है। बीती 17 मई को कैबिनेट मीटिंग में आबकारी विभाग में नए पदों के सृजन का फैसला भी लिया गया है। आबकारी विभाग को हुए मुनाफे और काम बढ़ने के चलते 18 नए पद मंजूर किए गए हैं।

सर्विस प्रक्रिया में फेरबदल
पंजाब सरकार ने जालंधर में हुई कैबिनेट मीटिंग में माल पटवारी के ट्रेनिंग की समयावधि डेढ़ साल से एक साल करने और ट्रेनिंग की समयावधि को प्रोबेशन पीरियड में गिने जाने का फैसला भी किया है। इससे पहले माल पटवारी की ट्रेनिंग के समय को प्रोबेशन पीरियड में नहीं गिना जाता था।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles