
CM भगवंत मान ने आज ऑन कैमरा आते हुए पंजाब के स्कूली छात्रों से बातचीत की। उन्होंने PSEB के नतीजों पर स्टूडेंट्स को बधाई दी। साथ ही बताया कि आगामी समय में पंजाब सरकार स्टूडेंट्स को एजुकेशन के साथ साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

CM मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू किए हैं, ताकि उनकी रुचि अनुसार शिक्षित किया जा सके। इस दौरान मनीषा नामक एक स्कूली छात्रा ने CM मान का स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर धन्यवाद किया। मान ने उनसे बीते दिनों की छुटि्टयों के दौरान किए कार्यों की जानकारी ली।

टीम वर्क समझाने के लिए दिखाई ‘चक दे इंडिया’ मूवी
स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिला लेने वाले नौवीं कक्षा एक एक स्टूडेंट ने CM भगवंत मान से बातचीत की। स्टूडेंट ने बताया कि इससे पहले उसने सन्नौर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल से आठवीं कक्षा पास की। फिर अच्छे अंक लेकर स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिला लिया। बताया कि स्कूल ऑफ एमिनेंस में पहले दिन सभी छात्रों का स्वागत किया गया। टीचरों द्वारा स्टूडेंट्स को काफी मोटिवेट किया जाता है। साथ ही टीम वर्क के रूप में काम करने बारे बताते हुए ‘चक दे इंडिया’ मूवी दिखाई गई।
CM मान ने कहा कौशल विकास बारे करेंगे शिक्षित
CM भगवंत मान ने सभी बच्चों को ऑल द बेस्ट कहा। उन्होंने कहा कि पंजाब में स्कूली छात्रों को अब एजुकेशन के साथ कौशल विकास के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। स्टूडेंट को उनकी रुचि अनुसार सब्जेक्ट में ट्रेंड किया जाएगा। स्कूली छात्रों ने CM मान को बताया कि टीचरों द्वारा उन्हें कई मशीनी प्रोसेस की जानकारी दी गई है।

