10.3 C
Jalandhar
Friday, January 30, 2026
spot_img

सिद्धू मूसेवाला की फोटो पर विवाद:सेल बढ़ाने के लिए गुटका कंपनी ने पाउच पर लगाई; फैंस ने कानूनी कार्रवाई की मांग की

सुपारी के पाउच पर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर। - Dainik Bhaskar
सुपारी के पाउच पर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फोटो एक गुटका कंपनी ने सेल बढ़ाने के लिए अपने सुपारी के पैकेट पर लगाई है। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आने के बाद से उनके फैंस में काफी रोष है। प्रशंसकों ने मांग करनी शुरू कर दी है कि सिद्धू मूसेवाला ती फोटो सुपारी के पाउच पर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

उनका कहना है कि कंपनी ने अपने प्रोडक्ट की सेल बढ़ाने और ब्रांड को फेमस करने के लिए ऐसी घटिया हरकत की है।

सुपारी का पाउच जिस पर कंपनी ने सिद्धू मूसेवाला की फोटो लगा दी है।
सुपारी का पाउच जिस पर कंपनी ने सिद्धू मूसेवाला की फोटो लगा दी है।

फोटो लगाकर बाकायदा नाम भी लिखा
तंबाकू-गुटका कंपनी ने मूसेवाला की फोटो लगाकर सुपारी का पाउच मार्केट में उतारा है, उस पर फोटो के नीचे बाकायदा मूसेवाला का नाम भी बड़े अक्षरों में लिखा गया है। तरह से प्रचारित करने की कोशिश की गई है जैसे सिद्धू मूसेवाला ने ही अपनी हत्या से पहले कंपनी को अपनी फोटो लगाने के अधिकार दे रखे हों।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles