28.7 C
Jalandhar
Sunday, August 3, 2025
spot_img

गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया मर्डर में खुलासा:आरोपी बोला- रोहित ने गोली चलाई, उसकी पत्नी मिठाई के डिब्बे में हथियार लाई, इंस्पेक्टर रंजिश निकाल रहा

सोशल मीडिया में जारी वीडियो में सुक्खा के कत्ल की जानकारी देता हुआ हत्या का आरोपी बनाया सूरज प्रकाश उर्फ ​​बब्बू । - Dainik Bhaskar
सोशल मीडिया में जारी वीडियो में सुक्खा के कत्ल की जानकारी देता हुआ हत्या का आरोपी बनाया सूरज प्रकाश उर्फ ​​बब्बू ।

पंजाब के लुधियाना में गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ ​​सुक्खा बाड़ेवालिया की हत्या के आरोपी सूरज प्रकाश उर्फ ​​बब्बू ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बब्बू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि सुक्खा की हत्या रोहित मल्होत्रा उर्फ ईशू ने की। इसके लिए उसकी पत्नी मिठाई के डिब्बे में पिस्टल लेकर आई थी। उसने तो बचाव में फायरिंग की वर्ना रोहित उसे भी गोली मार देता।

उसने थाना हैबोवाल SHO बिट्‌टन पर वीडियो में आरोप लगाए हैं कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है। इंस्पेक्टर उससे पुरानी रंजिश निकाल रहा है। रोहित की आंख में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक आरोपी पक्खोवाल रोड निवासी गोपाल महाजन उर्फ ​​गोपी की भी गिरफ्तारी होनी बाकी है।

वीडियो में हत्या के आरोपी बब्बू ने क्या कहा… पढ़िए
बब्बू ने कहा- एसएचओ बिट्टन मेरे साथ धक्का कर रहा है। एक लड़की मरी थी डबले की बहन, उस मामले में भी वह कहता था कि डबले की वीडियो बना कर दो, जिसमें वह पैसे मांग रहा हो। मैंने उस समय यार मार नहीं की तो अब वह कैसे कर सकता हूं।

10 साल हो गए हैं मुझ पर कोई लड़ाई झगड़े का पर्चा दर्ज नहीं है। जो भी यह साजिश रची जा रही है वह बिट्टन कुमार द्वारा रची जा रही है। मैं मौके का गवाह है और गवाह बनूंगा भी।

रोहित की बीवी डिब्बा लेकर आई थी छत पर। उसी डिब्बे में असला रोहित तक पहुंचा है। मैं जल्द पुलिस के सामने पेश होने की कोशिश करुंगा। इस मामले की पड़ताल करवाई जाए और ये केस किसी अन्य अधिकारी को सौंपा जाए।

मैं नहीं चाहता के बिट्टन मेरे केस की इंक्वायरी करे। बिट्‌टन मेरा नुकसान करना चाहता है। पहले किसी मामले में 302 का पर्चा पड़ा था उस मामले में भी वह परिवार वालों को तंग परेशान करता रहा है। यह अधिकारी ब्याज पर भी पैसे देता है।

सुक्खा बाड़ेवालिया का कत्ल गोपी, ईशु,तिंदर ने किया। उनके साथ तीन अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। रोहित लगातार सुक्खा के नाम पर ड्रग पेडलिंग कर रहा था।

सुक्खा ने उसे कहा भी था कि तुम्हारी वजह से उस पर कई मामला दर्ज हो चुके है। इसी मुद्दे को हल करने के लिए रोहित के घर पर सुक्खा के साथ गए थे। अगर लड़ाई करने जाना होता तो वह दोनों अकेले न जाते।

सुक्खा बाड़ेवालिया की मौत के बाद जमा भीड़ व पुलिस।
सुक्खा बाड़ेवालिया की मौत के बाद जमा भीड़ व पुलिस।

8 मई को हुई थी सुक्खा बाड़ेवालिया की मौत
सुक्खा बाड़ेवालिया का कत्ल हैबोवाल के जोगिन्द्र नगर में किया गया। सुक्खा बाड़ेवालिया अपने साथी रोहित के घर की छत पर बैठा हुआ था। उनके साथ बब्बू भी मौजूद था। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और छत्त पर गोलीबारी सुक्खा की छाती में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुक्खा पर 30 से अधिक मामले दर्ज है।

हाथापाई के दौरान सिर में गोली लगने से रोहित भी घायल हो गया। उसे DMC अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद से बब्बू फरार है। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles