37 C
Jalandhar
Friday, June 13, 2025
spot_img

आय से अधिक संपत्ति केस:पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से विजिलेंस ने पांच घंटे की पूछताछ, प्रॉपर्टी के बारे में पूछे सवाल

बलबीर सिंह सिद्धू - Dainik Bhaskar
बलबीर सिंह सिद्धू

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वर्तमान में भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू से विजिलेंस ने 5 घंटे तक पूछताछ की। पिछली बार आय से अधिक संपत्ति मामले की शिकायतों को लेकर उनसे पूछताछ की गई थी। विजिलेंस ने सोमवार को उनसे मोहाली व अन्य जिलों में अर्जित की प्रॉपर्टी के बारे में सवाल पूछे।

पूर्व मंत्री ने इस संबंध में मांगे गए दस्तावेज भी सौंपे। उनसे स्वास्थ्य मंत्री रहते कोविड के दौरान हुई हेल्थ किट समेत दवाइयों के संबंध में पूछताछ की गई। इसे लेकर सिद्धू ने कहा कि कोविड के दौरान हुई खरीद में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे।

आरोप निराधार, मैं हर जांच को तैयार:

बलबीर सिंह सिद्धू ने अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों को निराधार बताया। सिद्धू का कहना है कि वह किसी भी जांच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विजिलेंस ने उनसे जो दस्तावेज मांगे थे, वे उन्होंने पेश कर दिए हैं। जो भी सवाल पूछे गए उनका उत्तर दे दिया है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles