
यूटी चंडीगढ़ में अब बैटरी ऑपरेटेड व्हीकल्स के साथ ही हाईब्रिड गाड़ियों के लिए भी रोड टैक्स में छूट दे दी गई है। बैटरी आॅपरेटेड व्हीकल्स (इलेक्ट्रिक गाड़ियां) को छूट पहले से दी जा रही थी, जिसे अब वर्ष 2028 तक बढ़ा दिया गया है।
हाईब्रिड गाड़ियों को पहली बार रोड टैक्स छूट के दायरे में शामिल किया गया है।इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रमोट करने के लिए पिछले साल नोटिफाई की गई पाॅलिसी के प्रावधानों के तहत ये निर्देश वीरवार को सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट कम होम नितिन कुमार यादव ने जारी किए। इसका मतलब यह है कि 2028 तक आप इलेक्ट्रिक व्हीकल या हाईब्रिड गाड़ी खरीदते हैं तो आपको गाड़ी की रजिस्ट्रेशन के वक्त रोड टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
प्रशासन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे के निर्देशों के मुताबिक सभी कैटेगरी की बैटरी आॅपरेटेड व्हीकल्स पर 17 मार्च 2028 तक रोड टैक्स में छूट रहेगी। इसी तरह से इलेक्ट्रिक एंड हाईब्रिड व्हीकल्स (स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड एंड प्लग-इन हाईब्रिड) में भी पांच साल के लिए टैक्स में छूट रहेगी।
रोड टैक्स में कहां कितनी छूट…इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में छूट का मतलब…
गाड़ी की कीमत 20 लाख रुपए तो- 6% टैक्स है नाॅर्मल गाड़ियों में
1.20 लाख रुपए रोड टैक्स बनता है इस हिसाब से
बैटरी ऑपरेटेड गाड़ी के लिए ये 1.20 लाख रुपए आरएलए को नहीं देने होंगे
इलेक्ट्रिक एंड हाईब्रिड गाड़ियों में टैक्स छूट का मतलब…
ज्यादातर हाईब्रिड गाड़ियां 20 लाख रुपए या इससे ज्यादा महंगी हैं
35 लाख रुपए कीमत है गाड़ी है
8 परसेंट टैक्स बनता है इस पर
2.80 लाख रुपए का टैक्स नहीं
देना पड़ेगा
ईवी प्रमोशन, लेकिन रेवेन्यू लाॅस भी…
ईवी को प्रमोट करने के लिए अगले महीने ही पेट्रोल टू-व्हीलर्स की रजिस्ट्रेशन हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। करीब 2600 टू व्हीलर्स की रजिस्ट्रेशन हो चुकी है, 1508 टू व्हीलर्स 10 फरवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक टेम्परेरी रजिस्ट्रेशन नंबर पर बिके थे।
इनको इस साल के टारगेट में शामिल करना है या नहीं ये अभी तय नहीं किया गया है। इस साल का टारगेट कुल 6202 टू-व्हीलर्स ही रजिस्टर करने का है। कुल मिलाकर देखें तो ज्यादा से ज्यादा जून या जुलाई में ही ये टारगेट पूरा हो जाएगा, जिसके बाद टू-व्हीलर की रजिस्ट्रेशन हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। अगले फाइनेंशियल ईयर से सिर्फ ईवी टू-व्हीलर्स की रजिस्ट्रेशन का प्रावधान चंडीगढ़ में नोटिफाई किया गया है।
…इधर, पिछले साल ईवी के तय टारगेट नहीं हुए पूरे
ईवी पाॅलिसी 19 सितंबर 2022 को नोटिफाई की गई। इसमें ईवी और नाॅन ईवी के टारगेट प्रशासन ने तय किए थे।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर… 2022-23 (सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक) 35% का टारगेट था यानि कुल 7236 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्टर्ड होने थे मार्च 2023 तक सिर्फ 1396 ईवी टू-व्हीलर ही रजिस्टर्ड हुए
इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर्स… (सितंबर 2022-मार्च 2023 तक) 10 परसेंट का टारगेट था यानि कुल 2828 ऐसी गाड़ियां रजिस्टर्ड होनी थी। मार्च 2023 तक सिर्फ 460 इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर्स रजिस्टर्ड हुए
पेट्रोल टू-व्हीलर्स रजिस्टर न होने से…
एक साल में एवरेज 20 हजार टू-व्हीलर चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड होते हैं
10 हजार टू-व्हीलर 1 लाख रुपए तक और 10 हजार टू-व्हीलर 1 लाख रुपए से ऊपर के बिकते हैं
तो करीब 10 करोड़ का रोड टैक्स जेनरेट होता है, जिसका नुकसान होगा
अब तक ईवी के लिए 5.75 करोड़ इन्सेंटिव दिया…
885 ईवी बिकी कुल
225 इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर
643 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर
17 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर
5.75 करोड़ का इन्सेंटिव दिया अब तक