8.5 C
Jalandhar
Sunday, February 8, 2026
spot_img

लुधियाना में छात्र की फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाई:मिली रही धमकियां, ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर की बहन और दोस्त की हरकत

पंजाब के जिला लुधियाना में एक 12वीं कक्षा के छात्र की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई। ये इंस्टाग्राम आईडी एक महिला और उसके दोस्त ने बनाई। आरोपी महिला की बहन के पास छात्र ट्यूशन पढ़ने जाता था। महिला उससे वहां भी छेड़छाड़ करती थी। इस कारण छात्र ने ट्यूशन छोड़ दी थी।

परिवार को मिलने लगी धमकियां
इसी रंजिश के कारण महिला ने अपने दोस्त की मदद से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना छात्र की तस्वीर एक महिला के साथ जोड़ कर छेड़छाड़ की। इस आईडी के बनने के बाद छात्र के परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी। पुलिस ने महिला और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान दाखा इलाके की सरबजीत कौर और लोहटबद्दी के जगसीर सिंह के रूप में हुई है।

छात्र के पास फोन तक नहीं
बोपाराय कलां की रूपिंदर कौर ने कहा कि वह घरेलू काम करती हैं और उनके तीन बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि उनका छोटा बेटा मनकरण सिंह 12वीं कक्षा में पढ़ता है और उसके पास कोई मोबाइल फोन नहीं है। कुछ समय पहले उसे और उसके पति को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी और गाली-गलौज की। उन्होंने कहा कि उनका बेटा मनकरण सिंह स्कूल से वापस आया और कहा कि स्कूल के स्टूडेंट्स ने उसे बताया कि उसके नाम से इंस्टाग्राम पर एक आईडी है।

परिजनों का आरोप बेटे को किया जा रहा बदनाम
छात्र की मां ने बताया कि जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर चेक किया तो एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर करण सर्बो के नाम से एक आईडी चलाई जा रही थी, जिस पर मनकरण सिंह और उसके साथ एक अज्ञात लड़की की फोटो लगी हुई है। बेटे को जानबूझ कर इस तरह से बदनाम किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर की बहन सर्वजीत कौर उसे परेशान करती थी। जिसके कारण वह ट्यूशन से हट गया। इसके बाद आरोपी ने दोस्त जसवीर सिंह को कॉल करके मनकरण सिंह की एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उसने अकाउंट पर एक आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी।

एसएचओ जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (अश्लील हरकतें और गाने), 506 (आपराधिक धमकी), 34 (सांझा इरादे से कई लोगों द्वारा किया गया कृत्य) और आईटी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles