
पंजाब के लुधियाना जिले में गैस लीक से हुए हादसे के बाद कपूरथला में भी गैस लीक होने का मामला सामने आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के भी हाथ-पैर फूल गए, लेकिन स्थिति को संभाल लिया गया और हादसा होने से बच गया।
हवा में फैलने लगी थी गैस
दरअसल, कपूरथला के गांव भाणोलंगा स्थित कोल्ड स्टोर में गैस लीक रविवार शाम को अचानक गैस लीक होने लगी। देखते ही देखते गैस हवा में फैलने लगी। कोल्ड स्टोर कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
SDM, DSP, तहसीलदार मौके पर पहुंचे
SDM कपूरथला लाल विश्वास बैंस, नायब तहसीलदार राजीव खोसला, DSP मनिंदरपाल सिंह और थाना सदर की SHO इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही तुरंत प्रभाव से गैस की सप्लाई बंद कराने के निर्देश दिए गए।
लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की गई
पुलिस अधिकारियों ने फोन करके कोल्ड स्टोर की गैस सप्लाई बंद कराई और स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में लिया। गैस लीक होने की वजह से किसी तरह का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों को सुरक्षित बताया और साथ ही अफवाहों से बचने की अपील की।और

