15.8 C
Jalandhar
Sunday, February 8, 2026
spot_img

Giriraj Singh: ‘जिन्ना की सोच वालों को बंटवारे के समय ही पाकिस्तान भेज देना चाहिए था’- अरशद मदनी पर बरसे गिरिराज सिंह

Arshad Madani Controversy: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दारुल उलूम देवबंद के प्रमुख अरशद मदनी के बयान पर भड़क गए हैं. उन्होंने कहा कि मदनी अपने बयानों से माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

Giriraj Singh Lashes Out Arshad Madani Said They should have been sent to Pakistan time of india pak partition Giriraj Singh: 'जिन्ना की सोच वालों को बंटवारे के समय ही पाकिस्तान भेज देना चाहिए था'- अरशद मदनी पर बरसे गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Image Source : PTI File Photo)

Giriraj Singh On Arshad Madani: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वें आम अधिवेशन में दारुल उलूम देवबंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने इस्लाम और हिंदू धर्म को लेकर कई विवादित बयान दिए. इतिहासकारों से इतर उनके बयानों ने नई बहस को जन्म दे दिया है. ‘आदम को हिंदू और मुसलमान का पूर्वज’ बताने वाले अरशद मदनी पर अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि ये लोग जिन्ना की सोच वाले हैं, बंटवारे के समय इन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए था.

मौलाना अरशद मदनी ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वें अधिवेशन में कहा कि ओम और अल्लाह एक ही हैं. उन्होंने ये भी कहा कि जब धरती पर कोई नहीं था, तब मनु किसे पूजते थे? मदनी ने आदम को ही हिंदू और मुसलमान का पूर्वज बताया. उनके इन्हीं बयानों पर गिरिराज सिंह भड़क गए हैं. गिरिराज ने कहा है कि मदनी इस तरह के बयान से माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

‘मुसलमानों के पास हिंदू डीएनए’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारतीय मुसलमानों के पास हिंदू डीएनए है, क्योंकि वे इस्लामी शासन के दौरान परिवर्तित हुए थे. गिरिराज सिंह ने आगे कहा, “मदनी हो या जो हो, भारत में मोदी की सरकार को बदनाम करने के लिए ये सब कर रहे हैं. 1400 साल इस्लाम की आयु है. इससे पुराना तो ईसाई धर्म है. ईसाई 2200 साल पुराना है.”

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles