34.4 C
Jalandhar
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

जिस ट्रेन से आप सफर करते हैं उसे बनाने में कितना खर्च आता है? एक कोच कितने रुपये का होता है?

Train Cost: भारत में आमतौर पर इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन वाली ट्रेनें चलती हैं. इनके इंजन को तैयार करने में 13 से 20 करोड़ रुपये की लागत आती है. आइए जानते हैं पूरी ट्रेन बनाने में कितना खर्च आता है.

Do You Know How Much Would It Have Cost To Make A Train Know The Cost Of Vande Bharat Express जिस ट्रेन से आप सफर करते हैं उसे बनाने में कितना खर्च आता है? एक कोच कितने रुपये का होता है?

भारतीय रेल ( Image Source : Freepik )

Indian Railways Train Cost: भारतीय रेलवे रोजाना लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाता है. यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भी है. रेलवे यात्रियों की सुविधा का भी खास ख्याल रखता है, इसलिए समय समय पर तौर-तरीकों में बदलाव करता रहता है. यात्रा को और सुगम बनाने के लिए देश में नई-नई सेमी हाई स्पीड ट्रेनें चल रही है. पिछले कुछ सालों से रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण हुआ है. आपने भी कभी न कभी भारतीय रेल से सफर जरूर किया होगा, लेकिन क्या आपको मालूम है कि जिस ट्रेन से आप सफर करते हैं उसकी कीमत कितनी होती है. दमदार इंजन के साथ चलने वाली एक ट्रेन को बनाने में कितनी लागत लगती है? आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे और साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सेमी-हाई ट्रेनें की भी कीमत के बारे में जानकारी देंगे.

नई जनरेशन वाली वंदे भारत ट्रेन की कीमत

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर शुरू की गई थी. वहीं, गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल रूट पर चली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, इस ट्रेन का अपग्रेडेड वर्जन थी और इसमें यात्रियों को पहले वाली वंदे भारत से ज्यादा और बेहतर सुविधाएं मिलती हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नई जनरेशन वाली एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की कीमत करीब 115 करोड़ रुपये है.

एक इंजन तैयार करने का खर्च

भारत में आमतौर पर इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन से चलने वाली ट्रेनें चलती हैं. इनके इंजन को तैयार करने में 13 से 20 करोड़ रुपये तक की लागत आती है. गौरतलब है कि इंजन की कीमत उसकी पावर के साथ-साथ इस बात पर भी निर्भर करती हैं कि वह बिजली से चलने वाला है या डीजल से. इंजन के बाद बात अगर ट्रेन के डिब्बों की करें तो ट्रेन का एक डिब्बा तैयार करने में औसतन 2 करोड़ रुपये का खर्चा होता है. जनरल क्लास का डिब्बा तैयार करने में खर्च इससे थोड़ा कम होता है, जबकि एसी कोच तैयार करने में इससे भी ज्यादा खर्च आ जाता है.

पूरी ट्रेन की कीमत

एक सामान्य यात्री ट्रेन में औसतन 24 डिब्बे होते हैं. इस हिसाब से अगर हम एक पूरी ट्रेन की कुल कीमत का अंदाजा लगाएं तो इसे तैयार करने में करीब 66 करोड़ रुपये का खर्च आ जाता है. इसमें इंजन का खर्च औसतन 18 करोड़ और 2-2 करोड़ रुपये के हिसाब से 24 डिब्बों के 48 करोड़ रुपये डिब्बों का खर्च शामिल हैं. यानी आप औसतन 66 करोड़ रुपये की कीमत वाली ट्रेन में सफर करते हैं.

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles