
पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सरहद के नजदीक सतलुज दरिया के किनारे अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी गई है। झाड़ियों की आड़ में नाजायज तरीके से शराब बनाई जा रही थी। पुलिस के पहुंचने से पहले 3000 लीटर लाहन, 135 बोतल शराब और चालू भट्ठी छोड़कर तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्रकाश सिंह, अनूप सिंह, प्रीतम सिंह व मेजर सिंह सभी निवासी झुग्गे निहंगा वाले जिला फिरोजपुर पर एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर ने बताया
फिरोपजुर सदर थाने की ASI रजवंत कौर ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ नियमित गश्त पर सरहदी गांव चांदीवाला के पास पहुंची थीं। यहां मुखबिर ने सूचना दी कि प्रकाश, अनूप, प्रीतम और मेजर नाजायज रूप से शराब बनाकर बेचते हैं। इस समय भी वह गांव खुदर गट्टी के पास दरिया के किनारे शराब बना रहे हैं। उक्त सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच कर रेड की तो ओरोपी फरार होने में सफल हो गए, लेकिन वहां से चालू भट्ठी, लाहन और बोतलें बरामद हुई।

