9.4 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

दोपहर को ज्वाइंट टीम ने पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाला:माॅकड्रिल : इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आतंकियाें ने हाईजैक किया प्लेन

मंगलवार सुबह शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक प्लेन को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया। जैसे ही एयरपोर्ट कंट्रोल रूम पर यह मैसेज चला उसी दौरान सीआईएसएफ, चंडीगढ़ पुलिस और एयरपोर्ट पर तैनात पंजाब पुलिस जवानों व एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया टीम ने अपना ज्वाइंट ओप्रेशन शुरू कर दिया।

बकायदा किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए एयरपोर्ट से पीजीआई अस्पताल तक के पूरे रास्ते पर अलर्ट कर दिया गया। साथ ही पीजीआई अस्पताल को भी सूचित कर दिया गया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ आपरेशन दोपहर को ज्वाइंट टीम ने सफलता पूर्वक खत्म कर दिया।

इस दाैरान एयरपोर्ट पूरी तरह से छावनी में तब्दील नजर आया। जो भी पैसेंजर्स यहां आ जा रहे थे वह फोर्स देखकर हैरान हो गए। हालांकि बाद में उन्हें बताया गया कि किसी प्रकार का प्लेन हाईजैक नहीं हुआ है, बल्कि यह मॉकड्रिल थी।

डीएसपी एयरपोर्ट कुलजिंदर सिंह ने बताया कि यह रूटीन वर्क था और समय समय पर एयरपोर्ट पर ऐसी मॉकड्रिल होती रहती है, ताकि भविष्य में अगर कोई घटना घटती है तो उससे निपटने के लिए ज्वाइंट टीम की तैयारियांे को परखा जा सके।

सीक्रेट थी मॉकड्रिल, लोग भेजने लगे मैसेज…
इस मॉकड्रिल में एक प्राइवेट कंपनी के प्लेन का यूज किया गया और उसमे डम्मी पैसेंजर्स बैठाए गए। सुबह साढ़े 10 बजे एयरपोर्ट पर सूचना मिली कि एक प्राइवेट प्लेन, जिसमें करीब 150 या त्री बैठे हैं उसको तीन हाईजैकर्स ने कब्जे में ले लिया है।

पूरी ड्रिल एयरपोर्ट पर आने जाने वाले यात्रियों को सच लग रह थी, लेकिन पहले किसी को बताया नहीं गया कि यह मॉकड्रिल है। इस ड्रिल को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया था। लोगांे ने सोशल मीडिया पर मैसेज डाल दिए कि एयरपोर्ट पर प्लेन को आंतकियों ने हाईजैक कर लिया है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles