33.6 C
Jalandhar
Sunday, July 6, 2025
spot_img

भारत और पाकिस्तान, किस देश की सेना किसपर पड़ेगी भारी, यहां देख लीजिए सैन्य ताकत की तुलना

India-PAK Military Powers: भारत के पास पाकिस्तान की तुलना में अधिक आधुनिक हथियार हैंं. रक्षा (Defence) के क्षेत्र में भारत की सीमाओं को धरती से लेकर आसमान और समंदर की गहराइयों तक अभेद बनाया जा रहा है

India Pakistan Military Strengths Army Indian Air Force Navy Aircraft Comparison who is better भारत और पाकिस्तान, किस देश की सेना किसपर पड़ेगी भारी, यहां देख लीजिए सैन्य ताकत की तुलना

भारतीय लड़ाकू विमान तेजस (फाइल फोटो- एएनआई)

India and Pakistan Military Comparison: भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे वक्त से सीमा को लेकर मतभेद बने रहे हैं. पाकिस्तान अक्सर उकसावे की कार्रवाई करता रहा है लेकिन भारत ने भी हमेशा उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारत की सैन्य ताकत (Military Powers) पाकिस्तान की तुलना में काफी अधिक है. मैन पॉवर से लेकर हवाई (Airforce) और नेवी (Indian Navy) की ताकत के आगे पाकिस्तान कहीं टिकता नहीं है. आज दुनिया में भारत एक प्रमुख सैन्य ताकत तो बन ही चुका है, साथ ही अब रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बन रहा है.

रक्षा समेत कई अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत की धमक का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है. रक्षा के क्षेत्र में भारत की सीमाओं को धरती से आसमान तक और समंदर की गहराइयों तक मजबूत बनाकर अभेद बनाया गया है.

भारत के आगे कही नहीं टिकता पाकिस्तान

सैन्य ताकत की तुलना करने पर पता चलता है कि भारत के आगे पाकिस्तान कहीं टिकता नहीं है. भारत आज करीब 1 अरब 38 करोड़ से अधिक की आबादी वाला विशाल देश है. वहीं, पाकिस्तान की आबादी करीब 24 करोड़ 29 लाख के करीब है, जो देश की खराब अर्थव्यवस्था का मार झेल रही है. एयरफोर्स, नौसेना, टैंक, फाइटर जेट से लेकर आधुनिक हथियारों की तुलना में पाकिस्तान काफी पीछे है. आईए 2023 में दोनों देश की सैन्य ताकत की तुलना करते हुए समझने की कोशिश करते हैं कौन किसपर भारी पड़ेगा.

भारत-पाकिस्तान की सैन्य ताकत की तुलना

            भारत           पाकिस्तान
डिफेंस बजट      54.2 अरब डॉलर       7.5 अरब डॉलर
एक्टिव फोर्स    14 लाख 50 हजार       6 लाख 54 हजार
रिजर्व फोर्स    11 लाख 55 हजार       5 लाख 50 हजार
पैरामिलिट्री फोर्स     25 लाख 27 हजार       5 लाख
कुल एयरक्राफ्ट           2210        1413
फाइटर एयरक्राफ्ट            577        363
ट्रेनर्स            353        550
स्पेशल मिशन            73        25
हवाई टैंकर            6        4
हेलीकॉप्टर          807       322
हमलावर हेलीकॉप्टर         36        58
टैंक       4,614        3,742
सैन्य व्हीकल       1 लाख 882     77 हजार 771
फ्लीट स्ट्रेंथ        295     114
एयरक्राफ्ट कैरियर        2     0
सबमरीन       18     9

स्रोत-globalfirepower

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles