37.7 C
Jalandhar
Sunday, August 3, 2025
spot_img

फरीदकोट में 3 दिन से रुक-रुककर बारिश:तापमान में गिरावट से गर्मी में राहत; तेज हवाओं से ठंड का अहसास हो रहा

फरीदकोट में आसमान में छाए बादल। - Dainik Bhaskar
फरीदकोट में आसमान में छाए बादल।

पंजाब के फरीदकोट में पिछले 3 दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम लगातार बदल रहा है। बारिश की वजह से तापमान लुढ़का है, जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घरों में एसी और कूलर भी बंद हो गए हैं। सुबह के समय सर्द हवाओं के चलने से लोगों को कंपकंपी का अहसास हुआ। लाेगाें का कहना है कि ऐसा मौसम गर्मी के महीने में पिछले कई सालों में नहीं देखने को मिला है। आम तौर पर गर्मी के मौसम में लोग पसीने से तरबतर होते रहते थे, परंतु इस बार पिछले मौसम ऐसा सुखद बना हुआ है।

फरीदकोट में हो रही बारिश में गुजरता स्कूटी चालक।
फरीदकोट में हो रही बारिश में गुजरता स्कूटी चालक।

9 साल में इस बार मई महीना सबसे ठंडा
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुधीर मिश्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय बना हुआ है। जिसके कारण बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। यही कारण है कि तापमान में गिरावट आई है। पिछले 9 साल के फरीदकोट जिले के मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, इस बार मई महीने का मौसम सबसे ठंडा रहा है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles