14.1 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

Kangana Ranaut ने अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ के ‘फ्लॉप’ होने पर करण जौहर को किया ट्रोल, बोलीं- ’10 लाख भी नहीं कमा पाई फिल्म’

Kangana Ranaut: अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘सेल्फी’ की बेहद खराब ओपनिंग हुई है. वहीं एक्ट्रेस कंगना ने ‘सेल्फी’ की फेलियर के लिए करण जौहर को जमकर ट्रोल किया है.

Kangana Ranaut Called Akshay Kumar Selfiee Flop Targeted Karan Johar Kangana Ranaut ने अक्षय कुमार की 'सेल्फी' के 'फ्लॉप' होने पर करण जौहर को किया ट्रोल, बोलीं- '10 लाख भी नहीं कमा पाई फिल्म'

कंगना रनौत ने ‘सेल्फी’ के फेलियर के लिए करण जौहर पर साधा निशाना ( Image Source : Instagram )

Kangana Ranaut On Selfiee: अक्षय कुमार की  साल 2023 की पहली रिलीज फिल्म ‘सेल्फी’ को ओपनिंग डे पर काफी ठंड़ा रिस्पॉन्स मिला है.फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था लेकिन रिलीज के बाद ‘सेल्फी’ को ऑडियंस ने पसंद नहीं किया और फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन भी बेहद कम रहा है. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अक्षय कुमार की सेल्फी पर निशाना साधते हुए इसे ‘फ्लॉप’ करार दे दिया है.

 

कंगना ने ‘सेल्फी’ को किया ट्रोल
बता दें कि कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म मेकर करण जौहर की को-प्रोड्यूस फिल्म सेल्फी को काफी ट्रोल किया है. अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की लीड रोल वाली इस फिल्म का डायरेक्शन ‘गुड न्यूज’ फेम राज मेहता ने किया है. वहीं सेल्फी की एक बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में कंगना की अक्षय के साथ तुलना की गई थी. इप रिपोर्ट पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने करण जौहर का मजाक उड़ाया.

‘सेल्फी’ ने पहले दिन मुश्किल से 10 लाख कमाए
अपनी लास्ट रिलीज फिल्म ‘धाकड़’ के पहले दिन के बिजनेस की इनडायरेक्टली ‘सेल्फी’ से तुलना करते हुए कंगना ने लिखा, “करण जौहर की फिल्म ‘सेल्फी’ ने पहले दिन मुश्किल से 10 लाख कमाए हैं, मैं एक भी ट्रेडर या मीडियाकर्मी को इसके बारे में बात करते हुए नहीं देखता हूं, जिस तरह से वे मुझे परेशान करते हैं, उनका मजाक उड़ाना या धमकाना तो भूल ही जाइए…”

कंगना ने सेल्फी को बोला ‘फ्लॉप’
अपनी अगली पोस्ट में  कंगना ने एक आर्टिकल को फिर से शेयर किया है. इस आर्टिकल का टाइटल था, “कंगना रनौत का मेल वर्जन!’ इसे लेते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “मैं सेल्फी फ्लॉप के बारे में न्यूज ढूंढ रही था तो मैंने पाया कि सभी न्यूज मेरे बारे में हैं … ये भी मेरी ही गलती है,” उन्होंने आगे लिखा, “वाह भाई करण जौहर वाह (बधाई हो).”

‘सेल्फी’ के फेलियर के लिए करण जौहर का नाम क्यों मेंशन नहीं
कंगना ने आगे लिखा है, “ सेल्फी के फेलियर के लिए मुझे और अक्षय सर को ब्लेम करते हुए वे पर आर्टिकल भरे हुए हैं कहीं भी करण जौहर का नाम बिल्कुल भी मेंशन नहीं है. इस तरह से माफिया न्यूज को मैन्यूप्लेट करते हैं और अपने नरेटिव को सूट करने वाले परसेप्शन ब्लिड करते हैं.”

‘सेल्फी’ की ओपनिंग रही बेहद खराब
बता दें कि ‘सेल्फी’ मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. ओरिजनल फिल्म में पृथ्वीराज और सूरज वेंजारामूडू थे. उनकी भूमिकाओं को अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने एक सुपरस्टार और एक पुलिस वाले के रूप में दोहराया है. फिल्म में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी हैं. यह मैजिक फ्रेम्स, पृथ्वीराज प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज के साथ करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस की गई है. ‘सेल्फी’ के ओपनिंग डे के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बहुत कम कमाई की है. फिल्म के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘सेल्फी’ रिलीज के पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ रुपयों का बिजनेस कर पाई है. फिल्म की पहले दिन की कमाई देखकर अक्षय की ये फिल्म भी फ्लॉप कही जा रही है.

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles