28.3 C
Jalandhar
Monday, July 14, 2025
spot_img

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक! इन इलाकों में लुढ़का पारा, जानें अपने शहर का हाल

Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में नए साल के बाद अब धीरे-धीरे ठंड भी बढ़ने लगी है. महाराष्ट्र के कई शहरों में पारा गिर गया है. कई जिलों का तापमान सात से आठ डिग्री दर्ज किया गया है.

Maharashtra Weather Update Severe cold has knocked Know weather report of your city Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक! इन इलाकों में लुढ़का पारा, जानें अपने शहर का हाल

(महाराष्ट्र वेदर अपडेट, प्रतीकात्मक तस्वीर, पीटीआई)

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में लगातार ठंड बढ़ रही है. इस समय देश के साथ-साथ प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. महाराष्ट्र में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. वातावरण में ओस बनी रहेगी. मौसम विभाग ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए शीत लहर की चेतावनी जारी की है.

कड़ाके की ठंड में बेतहाशा वृद्धि
धुले शहर सहित जिले में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड में बेतहाशा वृद्धि हुई है और जिले में पिछले दो दिनों से पारा सात से आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जलगांव में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि औरंगाबाद और नाशिक में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पुणे में भी तापमान बढ़ा है और तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस है, जबकि नागपुर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मुंबई में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है. मुंबई में भी ओस गिर रही है.

महाराष्ट्र में कड़ाके की ठंड पूरे दिन बनी रही और इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है. ठंडक बढ़ने को रबी सीजन की फसलों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है. बढ़ती ठंड ने लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और सुबह के समय निकलने वालों की संख्या काफी हद तक कम हो गई है.

महाराष्ट्र के इन इलाकों में कैसा रहा मौसम?
नाशिक का तापमान 10.6, दहानु का तापमान 16, पुणे का तापमान 12.5, महाबलेश्वर का तापमान 14.1, रत्नागिरी का तापमान 19.1, उदगीर का तापमान 17.5, सांगली का तापमान 18.1, परभणी का तापमान 17, जलगांव का तापमान 9.8, कोलाबा का तापमान 19.2, नांदेड़ का तापमान 17.8, सोलापुर का तापमान 20.1, कोल्हापुर का तापमान 19.5, सतारा का तापमान 14.9, मालेगांव का तापमान 14.6, सांता क्रूज़ का तापमान 16.6, औरंगाबाद का तापमान 10.6 और नागपुर का तापमान 13.2 रहा.

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles