
खेल उद्योग संघ पंजाब द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में अपने कारोबार की तरक्की के लिए एवम अपने परिवारजनों की उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना के लिए गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुलतानपुर लोधी मे अरदास की गई। इसी दिन माता भद्रकाली शेखपुरा मे दरबार के दर्शन कर प्रार्थना की गई।
खेल उद्योग संघ पंजाब के कन्वीनर विजय धीर एवं सह कन्वीनर प्रवीण आनंद एवं सह कन्वीनर रमेश आनंद के नेतृत्व में खेल कारोबारी दोनों पवित्र स्थानों पर अरदास प्रार्थना के लिए जालंधर से रवाना हुए। सुल्तानपुर लोधी में अरदास के बाद सुल्तानपुर लोधी निवासी देसराज (बाबा) एवं जतिंदर टिंकू ने अपने सहयोगियों सहित सभी यात्रियों के लिए चाय पान की व्यवस्था की।
कारोबारी नेता रविंदर धीर ने इस अवसर पर सुल्तानपुर लोधी में संबोधित करते हुए कहा कि हम इन महान पवित्र स्थानों पर अपने कारोबार एवम परिवार जनों के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना करने हेतु नत्मस्तक होने आए हैं।
उसके साथ साथ हम प्रार्थना करते हैं कि वर्तमान सरकार को सद्बुद्धि प्राप्त हो ताकि पंजाब के कारोबारियो की मुश्किलों का हल हो। इस अवसर पर मन्दिर कमेटी मां भद्रकाली शेखुपुरा द्वारा खेल उद्योग संघ पंजाब के समस्त सदस्यों को सम्मानित किया गया।
यात्रा दल में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से ललित साहनी, प्रेम उप्पल, विपन प्रिंजा, विकास जैन, शाम सुंदर महाजन, संदीप गांधी, अरविंद खन्ना, बाल किशन, संजय मेंधीरता, हरीश आनन्द, बलराज गुप्ता, अशोक कत्याल, विकास वर्मा, गौरव सालगोत्रा, निखल सोनी, पुनिश मदान, अमनप्रीत सिंह, अवनीत मसंद, राजीव महाजन, साहिल बेदी, कपिल ढींगरा, राज कुमार कलसी, गुरमीत सिंह, रोहित गुप्ता, लोकेश देव, कमलजीत सिंह, जतिंदर दत्ता, अरुण, राजिंदर चतरथ, विकास ढींगरा, संजीव महाजन, शाम शर्मा थे।

